देश

'जोरहाट के कांग्रेस सांसद के पाकिस्तान के साथ संबंध, असम के लिए कलंक'...सीएम हिमंता का गौरव गोगोई पर निशाना

सीएम हिमंता ने एक्स पर लिखा, कल संसद में जोरहाट से हमारे सांसद द्वारा दिए गए भाषण से यह बात बिना किसी संदेह के साबित हो गई कि वह पाकिस्तान की ओर से काम कर रहे हैं।

Image

असम सीएम हिमंता बिस्वा सरमा का गौरव गोगोई पर निशाना (PTI)

Himanta Biswa Sarma Targets Gaurav Gogoi: लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर को लेकर हुई चर्चा के दौरान असम के जोरहाट सांसद गौरव गोगोई के भाषण को लेकर सीएम हिमंता बिस्वा सरमा ने उन पर जोरदार हमला बोला है। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ट्वीट करके गौरव गोगोई को पाकिस्तान का करीबी बताया। सीएम हिमंता ने यहां तक कह दिया कि गौरव गोगोई पाकिस्तान के लिए काम कर रहे हैं और असम के लिए कलंक हैं।

सीएम हिमंता का गोगोई पर निशाना

सीएम हिमंता ने एक्स पर लिखा, कल संसद में जोरहाट से हमारे सांसद द्वारा दिए गए भाषण से यह बात बिना किसी संदेह के साबित हो गई कि वह पाकिस्तान की ओर से काम कर रहे हैं। उनकी गुप्त यात्रा और पाकिस्तानी प्रतिष्ठान के साथ घनिष्ठ संबंध बहुत कुछ बयां करते हैं। उनकी पत्नी और दोनों बच्चों के पास विदेशी नागरिकता होने के कारण, वह कभी भी भारत छोड़ सकते हैं। वह असम के लिए कलंक हैं और एक गौरवान्वित भारतीय के रूप में हमारे गौरव के साथ विश्वासघात हैं।

गौरव गोगोई ने क्या-क्या कहा?

कांग्रेस सांसद गौरव गोगोई सोमवार को ऑपरेशन सिंदूर पर सरकार के बयान की कड़ी आलोचना की। उन्होंने सरकार पर पहलगाम आतंकी हमले की जवाबदेही से बचने और देश को इस फैसले के पीछे का कारण बताए बिना पाकिस्तान के साथ युद्धविराम करने का आरोप लगाया।

लोकसभा में बहस के दौरान बोलते हुए गोगोई ने 10 मई को आतंकवाद विरोधी अभियान शुरू होने के तुरंत बाद घोषित अचानक युद्धविराम पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की चुप्पी पर सवाल उठाया। उन्होंने पूछा, विपक्ष समेत पूरा देश प्रधानमंत्री के समर्थन में एकजुट था। लेकिन 10 मई को हमें अचानक युद्धविराम के बारे में पता चला। क्यों? अगर पाकिस्तान आत्मसमर्पण करने वाला था, तो हमें किसने रोका? हमने किसके सामने आत्मसमर्पण किया?

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!