देश

असम सीएम हिमंत बिस्वा सरमा का बड़ा दावा, 'झारखंड कांग्रेस और झामुमो के कई विधायक हमारे संपर्क में...'

Jharkhand Congress & JMM MLA: एक सवाल के जवाब में असम के मुख्यमंत्री सरमा ने कहा, 'कांग्रेस और जेएमएम के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं, लेकिन हमारे पास सबके लिए जगह कहां है? अगर हम उन्हें अपनी पार्टी में शामिल करने लगे तो हमारी पार्टी के लोग नाराज हो जाएंगे।'

Image

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा

Photo : BCCL

Jharkhand Congress & JMM MLA: असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन के विधायकों को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस और झामुमो के कई विधायकों के भाजपा के संपर्क में होने की बात कही।सोमवार को रांची पहुंचे असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने कई बातों का जिक्र किया। इसके साथ ही झामुमो-कांग्रेस के विधायकों के टूटने की तरफ भी इशारा कर दिया।

उन्होंने कहा, 'हमारी पार्टी झारखंड में चुनाव जीतने वाली है। सभी सीटों पर पार्टी के नेताओं ने चुनाव की तैयारी कर ली है। ऐसे में अगर हम कांग्रेस और जेएमएम के विधायकों को अपनी पार्टी में शामिल कर लें तो हमारी पार्टी के नेता मुझे ही मारने लगेंगे।'

झारखंड कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा था कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने वीडियो कॉल करके भाजपा में आने का न्योता दिया था। वह झारखंड की चुनी हुई सरकार को गिराना चाहते थे।

पत्रकारों ने बंधु तिर्की के इसी बयान का हवाला देते हुए हिमंत बिस्वा सरमा से पूछा तो उन्होंने इससे इनकार किया। सरमा ने कहा कि बंधु तिर्की की बेटी मांडर इलाके की विधायक शिल्पी नेता तिर्की एयरपोर्ट पर मिली थी, तब हाल-चाल मालूम किए थे। वीडियो कॉल में बात करने के लिए उधर से भी किसी को जुड़ना पड़ता है। इसलिए पहले बंधु तिर्की को बताना चाहिए कि वह आखिर क्यों वीडियो कॉल से जुड़े थे?

Ravi Vaish
रवि वैश्यauthor

रवि वैश्य टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर कार्यरत एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें पत्रकारिता में 20 वर्षों का व्यापक अनुभव हासिल है। खबरों की बारीकियों को समझने और तेजी से प्रस्तुत करने में उनकी विशेष दक्षता है। टीवी पत्रकारिता में रिपोर्टिंग और डेस्क—दोनों क्षेत्रों में अनुभव होने के कारण वे समाचारों को बहुआयामी दृष्टिकोण से देखते हैं। देश–दुनिया की ताजातरीन अपडेट्स, ब्रेकिंग न्यूज, एक्सप्लेनर और विशेष स्टोरीज तैयार करने में वे सिद्धहस्त हैं। उनकी प्राथमिकता हमेशा यही रही है कि हर खबर तेज, सटीक और जानकारीपूर्ण रूप में पाठकों तक पहुंचे। रवि वैश्य अब तक 22,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं, जिनमें कई एक्सक्लूसिव रिपोर्ट्स, इंटरव्यू, ग्राउंड रिपोर्ट्स, विश्लेषण और एक्सप्लेनर शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!