देश

असम: बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद के लिए कल होगा मतदान, मैदान में 316 उम्मीदवार

चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बीटीसी के अंतर्गत आने वाले सभी पांच जिलों में रैलियां कीं। भारतीय जनता पार्टी पहली बार बिना गठबंधन के चुनाव लड़ रही है।

Image

असम में बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद चुनाव के लिए मतदान कल। (Photo- PTI)

Bodoland Territorial Council Polls: असम में सोमवार को 40 सदस्यीय बोडोलैंड क्षेत्रीय परिषद (बीटीसी) चुनाव के लिए मतदान होगा और इसके लिए 316 उम्मीदवार मैदान में हैं। असम राज्य निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने बताया कि मतदान सुबह 7:30 बजे से शाम चार बजे तक होगा। उन्होंने कहा कि मतदान के दिन किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सभी आवश्यक उपाय किए गए हैं।

BJP पहली बार बिना गठबंधन के मैदान में

चुनाव प्रचार के दौरान मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने बीटीसी के अंतर्गत आने वाले सभी पांच जिलों में रैलियां कीं। भारतीय जनता पार्टी पहली बार बिना गठबंधन के चुनाव लड़ रही है।

चुनाव को लेकर जानकारी

अधिकारियों ने बताया कि मतदान कर्मी दूरदराज के मतदान केंद्रों के लिए रवाना हो चुके हैं। चुनाव में 13,34,600 महिलाओं सहित कुल 26,58,153 लोग मतदान के पात्र हैं। पांच जिलों में 3,359 मतदान केंद्र हैं, जिनमें बक्सा में 575, चिरांग में 510, कोकराझार में 942, तामुलपुर में 395 और उदलगुड़ी में 937 मतदान केंद्र हैं। इनमें से 187 मतदान केन्द्रों का प्रबंधन महिला मतदान कर्मियों द्वारा किया जाएगा।

Nitin Arora
नितिन अरोड़ाauthor

नितिन अरोड़ा टाइम्स नाउ नवभारत में न्यूज डेस्क पर सीनियर कॉपी एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। मीडिया में उनका 6 वर्षों का अनुभव है। वह राजनीति, देश–विदेश की बड़ी घटनाओं और समसामयिक मुद्दों को गहराई से समझकर उन्हें सटीक और सरल भाषा में प्रस्तुत करने में माहिर हैं। उन्होंने अपने करियर में लगातार करंट अफेयर्स, पॉलिटिकल डेवलपमेंट्स, डिप्लोमैटिक घटनाएं और डिफेंस सेक्टर से जुड़े विषयों पर प्रभावशाली कॉन्टेंट तैयार किया है और अबतक 6 हजार से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं। विभिन्न टॉपिक्स पर एक्सप्लेनेर, डेटा-आधारित रिपोर्ट्स और विश्लेषणात्मक कॉपी लिखने में उनकी मजबूत पकड़ है।

और पढ़ें
End of Article