देश

Assam Assembly Election 2026 Exit Poll: एग्जिट पोल में असम में तीसरी बार भाजपा बना रही सरकार; कांग्रेस का क्या हाल?

Assam Election 2026 Exit Poll BJP, INC, Times Now, C-Voter, असम विधानसभा इलेक्शन एग्जिट पोल, विधानसभा इलेक्शन कौन जीतेगा: असम का एग्जिट पोल आ गया है। असम में फिलहाल बीजेपी की सरकार है और इस बार कांग्रेस-बीजेपी के बीच लड़ाई है।

Image

असम का एग्जिट पोल यहां देखें

Assam Election 2026 Exit Poll Updates (असम एग्जिट पोल): असम विधानसभा चुनाव 2026 का एग्जिट पोल आ गया है। विभिन्न एजेंसियां धीरे-धीरे असम का एग्जिट पोल जारी कर रही हैं। यहां देखिए असम एग्जिट पोल लाइव...

असम में भाजपा की वापसी के संकेत

JVC एग्जिट पोल में असम में NDA को 46.5% से 48.5% वोट शेयर का अनुमान है। वहीं कांग्रेस+को 36.5% से 39.5% वोट शेयर मिल सकता है। इसके अलावा बात अगर अन्य दलों की करें तो उन्हें 14% से 15% वोट शेयर मिलता दिख रहा है।

एक्सिस मॉय इंडिया

एक्सिस मॉय इंडिया के एग्जिट पोल में असम में भाजपा को 88 से 100 सीटें और कांगेस गठबंधन को 24-36 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

मैट्रिज

मैट्रिज के एग्जिट पोल में भाजपा को 85 से 95, कांग्रेस को 25 से 32 और अन्य को 6-12 सीटें मिलने का अनुमान है।

पियूपल्स प्लस के एग्जिट पोल

पियूपल्स प्लस के एग्जिट पोल में असम में भाजपा को 68 से 72 सीट, कांग्रेस को 22 से 26 सीट और एजीपी को 7-10 वहीं अन्य को 8-9 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।

Axis My India

Axis My India ने अपने एग्जिट पोल में असम में NDA को 48 प्रतिशत वोट शेयर मिलने की संभावना जताई है। वहीं, कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को यहां 38 प्रतिशत वोट मिलता दिख रहा है। बात अगर अन्य दलों की करें तो इन दलों को 14 प्रतिशत वोट शेयर मिल सकता है। ये आंकड़े राज्य में सत्तारूढ़ गठबंधन की स्पष्ट बढ़त की ओर इशारा करते हैं।

भाजपा को मिल सकती हैं 72 से 82 सीटें

असम में भाजपा को 72 से 82 सीटें मिलती दिख रही हैं, वहीं, बीपीएफ को 8-10 और एजीपी को 8-9 सीटें मिलती दिख रही हैं।

एग्जिट पोल एक अनुमान भर होता है। असम विधानसभा चुनाव का फाइनल रिजल्ट 4 मई को आएगा, जब मतगणना होगी। मतगणना से पहले एजेंसियां एग्जिट पोल के जरिए इलेक्शन रिजल्ट का अनुमान जनता के सामने रखती हैं। हालांकि यह कई बार गलत साबित हो चुका है।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article