देश

राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला, बोले-'चंदा चोरों को क्यों बचा रहे हैं पीएम? SIT और गिरफ्तारियां सब फर्जी'

Ram Mandir Donation Row: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने गोवा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राम मंदिर में हुए कथित चंदा घोटाले और चढ़ावा चोरी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है। केजरीवाल ने आरोप लगाया कि मंदिर में 200 करोड़ रुपये का कैश, भगवान के आभूषण और 200 किलो चांदी की ईंटें चोरी हो गई हैं।

Image

अरविंद केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला (फोटो: X/@ArvindKejriwal)

Ram Mandir Donation Row: गोवा दौरे पर आए आम आदमी पार्टी के मुखिया और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान अयोध्या के राम मंदिर में सामने आ रहे कथित घोटालों को लेकर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखे बाण चलाए हैं।

केजरीवाल ने कहा कि पूरा देश आज प्रधानमंत्री से यह सवाल पूछ रहा है कि राम मंदिर के नाम पर चंदा चुराने वाले ताकतवर लोगों को आखिर क्यों बचाया जा रहा है?

'गोवा के सनातनी बेहद दुखी'

केजरीवाल ने कहा कि गोवा के लोग बहुत धार्मिक हैं और उन्होंने मंदिर निर्माण के लिए दिल खोलकर दान दिया था। लेकिन आज जब 200 करोड़ रुपये का कैश गायब होने, भगवान का हार, पादुका, हीरे-जवाहरात और भक्तों द्वारा चढ़ाई गई 200 किलो चांदी की ईंटें चोरी होने की बातें सामने आ रही हैं, तो हर सनातनी की आस्था को गहरी ठेस पहुंची है।

केजरीवाल ने आरोप लगाया कि यह हेराफेरी 2021 के जमीन घोटाले से ही शुरू हो गई थी, जहां 2 करोड़ की जमीन मिनटों में ट्रस्ट को 18 करोड़ में बेचकर करोड़ों का चंदा साफ कर दिया गया।

    एसआईटी और गिरफ्तारियां महज दिखावा-AAP संयोजक

    सरकार द्वारा की गई कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए 'आप' संयोजक ने कहा कि इस मामले में जो इस्तीफे, गिरफ्तारियां और एसआईटी (SIT) बनाई गई है, वह सब फर्जी है। यह केवल जनता की आंखों में धूल झोंकने की कोशिश है। उन्होंने दावा किया कि पकड़े गए 8 छोटे कर्मचारियों को बिना कस्टडी में लिए सीधे जेल भेज दिया गया, ताकि वे जल्द जमानत पर बाहर आ सकें।

    केजरीवाल ने कहा, "हमारे सूत्रों के अनुसार, आईबी ने इस घोटाले को लेकर प्रधानमंत्री को 12 रिपोर्ट सौंपी थीं, लेकिन इसके बावजूद चंपत राय जैसे अपने खास लोगों को बचाने के लिए पूरे मामले की लीपापोती की जा रही है।"

    पूर्व सीएम ने बीजेपी नेताओं की आस्था पर उठाए सवाल

    भाजपा पर तंज कसते हुए केजरीवाल ने कहा कि इन लोगों की भगवान राम में कोई वास्तविक आस्था नहीं है, वरना वे ऐसा पाप करने से डरते। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह का जिक्र करते हुए कहा कि मंदिर बने ढाई साल हो चुके हैं और वे अपने भाषणों में 42 बार राम मंदिर का नाम ले चुके हैं, लेकिन आज तक एक बार भी वहां दर्शन करने नहीं गए। केजरीवाल ने अंत में कहा कि अब हर राम भक्त को इस भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठानी होगी।

    Times Now Navbharat Digital
    टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

    अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

    और पढ़ें
    End of Article