देश

'हमने मान लिया है कि सरकारी स्कूल ऐसे ही होते हैं...', स्वतंत्रता दिवस पर अरविंद केजरीवाल ने उठाया गवर्नमेंट स्कूलों के हालात का मुद्दा

Independece Day: स्वतंत्रता दिवस पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए सरकारी स्कूलों की बदहाल स्थिति का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि देश के कई हिस्सों में बच्चे डेस्क, साफ पानी, शौचालय, सड़क और शिक्षकों जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए आवाज उठा रहे हैं।

Image

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अरविंद केजरीवाल ने देश के सरकारी स्कूल के हालात पर जताई चिंता। arvind kejriwal x handle

Independece Day: स्वतंत्रता दिवस पर देश आज अपना 80वां जश्न मना रहा है। इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने देशवासियों को बधाई दी। वहीं, उन्होंने खासकर युवाओं का जिक्र किया।

पीएम मोदी ने कहा कि जेन जी के बाद अब जेन अल्फा ने मोर्चा संभाल लिया है। देश के कोने-कोने में बच्चे अपने स्कूल को ठीक करवाने के लिए लड़ रहे हैं। वे अपने स्कूल के लिए डेस्क, साफ पानी, शौचालय और शिक्षकों जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग कर रहे हैं। न्होंने आगे लिखा,"हमारे बच्चों ने अपने अधिकारों के लिए लड़ना सीख लिया है। यही तो सच्ची आजादी है। अलग-अलग जिलों के छात्र अपने स्कूल के बाहर सड़क बनाने के लिए अपनी आवाजा उठा रहे हैं। यह बहुत अच्छी बात है।

देहरादून, बाड़मेर के बच्चे टीचर्स की मांग कर रहे हैं। आजादी के 80 साल बाद हमारे देश के सरकारी स्कूलों की हालत अच्छी नहीं है। टीचर्स नहीं है। इन्फ्रास्ट्रक्चर नहीं है। आजादी के इतने साल बाद देश में अच्छे सरकारी स्कूल नहीं है। बच्चों का भविष्य नहीं है। हमने ये मान लिया है कि सरकारी स्कूल ऐसे ही होते हैं। दिल्ली-पंजाब के सरकारी स्कूलों को हमने शानदार बना दिया है। वहां के बच्चे नीट-जेएई की परीक्षा दे रहे हैं। हमें सिस्टम बदलने की जरूरत है।

‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत करेगी सीजेपी

बता दें कि कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महाराष्ट्र के हिंगोली जिले में अपने संस्थापक अभिजीत दीपके के गांव से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत करेगी। इस अभियान का उद्देश्य ग्रामीण सरकारी स्कूलों में बुनियादी ढांचे में सुधार के साथ जवाबदेही तय करना है।

इस संबंध में शुक्रवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, इस अभियान की शुरुआत सुबह साढ़े सात बजे संतुक पिंपरी गांव से होगी। दिल्ली से लौटने के बाद यहां पत्रकारों से बातचीत में दीपके ने कहा कि मैं अपने गांव से ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान की शुरुआत करूंगा।

Piyush Kumar
पीयूष कुमारauthor

पीयूष कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क पर Senior Copy Editor के रूप में कार्यरत हैं। देश-दुनिया की हलचल पर उनकी पैनी नजर रहती है और इन घटनाओं को सटीक, सरल और असरदार अंदाज में खबरों की भाषा देना उनकी सबसे बड़ी ताकत है। ब्रेकिंग न्यूज की रफ्तार हो या किसी जटिल मुद्दे को आसान बनाकर समझाने वाले एक्सप्लेनर—पीयूष दोनों में बराबर दक्षता रखते हैं। न्यूज जजमेंट, फैक्ट-बेस्ड राइटिंग और एंड-टू-एंड कॉपी प्रोडक्शन पर इनकी पकड़ मजबूत है और अबतक 4,000 से अधिक स्टोरी लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'हमने मान लिया है कि सरकारी स्कूल ऐसे ही होते हैं...', स्वतंत्रता दिवस पर अरविंद केजरीवाल ने उठाया गवर्नमेंट स्कूलों के हालात का मुद्दा

'हमने मान लिया है कि सरकारी स्कूल ऐसे ही होते हैं...', स्वतंत्रता दिवस पर अरविंद केजरीवाल ने उठाया गवर्नमेंट स्कूलों के हालात का मुद्दा

PM Modi Red Fort Speech: 'सस्ता मिलता है, जल्दी मिलता है, इस सोच से...', लाल किले की प्राचीर से PM मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर

PM Modi Red Fort Speech: 'सस्ता मिलता है, जल्दी मिलता है, इस सोच से...', लाल किले की प्राचीर से PM मोदी ने आत्मनिर्भर भारत पर दिया जोर

Independence Day 2026: राजघाट जाकर PM मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरों में दिखा श्रद्धा का भाव

Independence Day 2026: राजघाट जाकर PM मोदी ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को दी श्रद्धांजलि, तस्वीरों में दिखा श्रद्धा का भाव

आज की ताजा खबर, 15 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: CJP महाराष्ट्र में हिंगोली गांव से शुरू करेगी ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, आज से राष्ट्रव्यापी पहल की होगी शुरूआत

आज की ताजा खबर, 15 अगस्त 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: CJP महाराष्ट्र में हिंगोली गांव से शुरू करेगी ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान, आज से राष्ट्रव्यापी पहल की होगी शुरूआत

देशवासियों को PM मोदी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, आजादी के मतवालों को किया याद, खरगे ने भी किया नमन

देशवासियों को PM मोदी ने दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, आजादी के मतवालों को किया याद, खरगे ने भी किया नमन