देश

जमानत के लिए अब सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल, Delhi High Court से लग चुका है झटका

Arvind Kejriwal Bail: अरविंद केजरीवाल को दिल्ली की एक निचली अदालत से बेल दे दी थी, जिस पर हाईकोर्ट ने स्टे लगा दिया है। जिसके बाद अब केजरीवाल के वकील सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं।

Image

राहत के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचे अरविंद केजरीवाल

Photo : PTI

Arvind Kejriwal Bail: जेल की सलाखों से आजादी पाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अब सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। दिल्ली हाईकोर्ट से झटका लगने के बाद अब अरविंद केजरीवाल के वकील सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं और दिल्ली के सीएम को राहत देने की मांग की है।

केजरीवाल ने की तत्काल सुनवाई की मांग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शराब नीति मामले में उन्हें जमानत देने के दिल्ली उच्च न्यायालय के अंतरिम आदेश को चुनौती देते हुए उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर की है। केजरीवाल के वकील कल (सोमवार) मामले की तत्काल सुनवाई की मांग करेंगे।

दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले पर उठाए सवाल

याचिका में कहा गया है- "उच्च न्यायालय ने जमानत रद्द करने के लिए आवेदन पर निर्णय करने के लिए आवश्यक सर्वाधिक वस्तुनिष्ठ मानदंडों को नजरअंदाज कर दिया है, इसलिए जमानत देने के आदेश के क्रियान्वयन पर रोक लगाने वाला विवादित आदेश एक दिन भी कायम नहीं रह सकता है। जमानत आदेश पर रोक लगाने में उच्च न्यायालय द्वारा अपनाया गया तरीका इस माननीय न्यायालय द्वारा निर्धारित कानून के स्पष्ट निर्देशों के विपरीत है और यह उस बुनियादी मौलिक सीमा का उल्लंघन करता है, जिस पर हमारे देश में जमानत न्यायशास्त्र आधारित है।"

21 मार्च को गिरफ्तार हुए थे केजरीवाल

केजरीवाल को लोकसभा चुनाव से ठीक पहले 21 मार्च को दिल्ली शराब नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार किया था। मई में उन्हें आम चुनावों के मद्देनजर सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई थी। उन्होंने 2 जून को आत्मसमर्पण कर दिया।

Shishupal Kumar
शिशुपाल कुमारauthor

शिशुपाल कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल के न्यूज डेस्क में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें 13 वर्षों का अनुभव हासिल है। राजनीतिक, अंतरराष्ट्रीय और क्राइम रिपोर्टिंग में गहरी रुचि और मजबूत पकड़ के साथ वे समाचारों की बारीकियों को समझने और उन्हें प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं। शिशुपाल ने अपने करियर की शुरुआत एक इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिस्ट के रूप में की, जहां उन्होंने प्रोडक्शन से लेकर ग्राउंड रिपोर्टिंग तक पत्रकारिता के कई महत्वपूर्ण पहलुओं में काम किया। फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क दोनों स्तरों पर उनकी दक्षता है। अब तक शिशुपाल कुमार 15,000 से अधिक खबरें प्रकाशित कर चुके हैं। वह ब्रेकिंग न्यूज, रियल-टाइम कवरेज, डेटा-आधारित विश्लेषण और एक्सप्लेनर लिखने में खास महारत रखते हैं। उनकी स्टोरीज तथ्यों की सटीकता और सहज भाषा की वजह से पाठकों पर मजबूत प्रभाव छोड़ती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!