देश

दिल्ली में भी टूट गया INDIA गठबंधन! केजरीवाल बोले- सातों सीटें 'AAP' को देंगे

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2024, 05:19 PM IST

Lok Sabha Elections 2024: अरविंद केजरीवाल ने कहा, छोटी सी पार्टी ने 10 साल के अंदर पंजाब और दिल्ली में सरकार बना ली। गुजरात और गोवा में विधायक बन गए। भाजपा को डर है कि आप इसी तरह आगे बढ़ती रही तो एक दिन केंद्र में सरकार न बन जाए।

Image

अरविंद केजरीवाल

Photo : ANI

Lok Sabha Elections 2024: आगामी लोकसभा चुनाव से पहले INDIA गठबंधन को एक और झटका लगा है। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने घोषणा की है कि वह राजधानी दिल्ली में भी सभी सातों लोकसभा सीटें आम आदमी पार्टी को देंगे। इससे पहले कांग्रेस और आप ने पंजाब में अलग-अगल लोकसभा चुनाव लड़ने का फैसला किया था। केजरीवाल के इस ताजा बयान ने सियासी हलचल को फिर से बढ़ा दिया है। कांग्रेस के लिए इसे बड़ा झटका माना जा रहा है।

केजरीवाल ने रविवार को पंजाब में एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार और राज्यपाल मिलकर आप के काम रोक रहे हैं। ये काम नहीं करने देते हैं, हर काम रोकने की कोशिश करते हैं। इन्होंने आठ हजार करोड़ से ज्यादा पैसा पंजाब सरकार का रोक रखा है। सोचिए, यह आ जाता तो कितनी सड़कें, कितने अस्पताल बन जाते और कितने काम हो जाते। इनको डर है कि इतने काम कर दिए तो आम आदमी पार्टी को कोई हिला नहीं पाएगा।

दिल्ली के लोगों ने सातों सीटें देने की ठान ली

केजरीवाल ने कहा, दिल्ली के लोगों ने इस बार ठान लिया है कि सात लोकसभा सीटें हैं और ये सभी सीटें आम आदमी पार्टी को देंगे। उन्होंने कहा, आज मैं पंजाब के लोगों से पूछने आया हूं, अगर आपने 13 सीटें आम आदमी पार्टी को दे दीं तो मान साहब के हाथ मजबूत होंगे कि नहीं? इसके बाद केंद्र और राज्यपाल की हिम्मत नहीं होगी कि आपका काम रोक सकें।

भाजपा को डर कहीं केंद्र में आप की सरकार न बन जाए

आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा, भाजपा को डर है कि केंद्र में आप की सरकार न जाए। उन्होंने कहा, भाजपा सिर्फ आम आदमी पार्टी से डरती है, क्यों पूरे देश में आम आदमी पार्टी तेजी से बढ़ी है। उन्होंने कहा, आम आदमी पार्टी 10 साल का छोटा सा बच्चा है। इस छोटे से बच्चे ने इतनी बड़ी पार्टी की नाक में दम कर दिया है। आप उनको सोने नहीं देती, उन्हें नींद नहीं आती है। हम लोग उनके सपने में रात को भूत की तरह आते हैं। उन्होंने कहा, एक छोटी सी पार्टी ने 10 साल के अंदर पंजाब और दिल्ली में सरकार बना ली। गुजरात और गोवा में विधायक बन गए। जहां चुनाव लड़ते हैं, वहां खूब सारे वोट आते हैं। आज भाजपा को डर है कि ये आप इसी तरह आगे बढ़ते रही तो एक दिन केंद्र में सरकार न बन जाए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article