जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां विकास की रफ्तार तेज है, केरल के कोच्चि में बोले PM मोदी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2022, 06:11 PM IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केरल के दौरे पर हैं। उन्होंने कोच्चि में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जहां जहां डबल इंजन की सरकार है, वहां विकास की रफ्तार बहुत तेज है। केंद्र सरकार हर जिले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज खोलने का काम कर है।

जहां-जहां BJP की सरकार है, वहां विकास की रफ्तार तेज है, केरल के कोच्चि में बोले PM मोदी
Photo Credit: ANI

 कोच्चि: पीएम नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को केरल के कोच्चि में बीजेपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पूरे देश में जहां-जहां बीजेपी की सरकार है, वहां विकास की रफ्तार तेज है। इसकी वजह यह है कि केंद्र और राज्य में डबल इंजन वाली सरकार है। ऐसी सरकार ही केरल के विकास को नई ऊंचाइयों पर ले जाने में मदद कर सकती है। केंद्र सरकार हर जिले में कम से कम एक मेडिकल कॉलेज खोलने के लिए काम कर रही है और इससे केरल के युवाओं को बहुत फायदा होगा। आधुनिक बुनियादी ढांचे को विकसित करने के लिए बीजेपी सरकार केरल में कई परियोजनाओं पर करीब 1 लाख करोड़ रुपये खर्च कर रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकार देश के हर गरीब को पक्के मकान उपलब्ध कराने का अभियान चला रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत केरल के गरीबों के लिए करीब 2,00,000 पक्के मकानों को भी मंजूरी दी गई है। इसमें से 1,30,000 से अधिक घरों का निर्माण पूरा हो चुका है। 'आज़ादी का अमृतकाल' भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प पर काम करना है और इसमें केरल के लोगों की बड़ी भूमिका है। सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मंत्र पर चलकर बीजेपी संकल्पों को सिद्धि में बदल रही है।

पीएम मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता देश के हर नागरिक को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराना और आधुनिक बुनियादी ढांचे का निर्माण करना है।

End of Article