Ballygunge, Asansol By Election Result 2022: पश्चिम बंगालआसनसोल और बालीगंज उपचुनाव के नतीजे, यहां करें चेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 16, 2022, 10:06 AM IST

West Bengal Ballygunge, Asansol By Election Result 2022, WB Ballygunge Bypoll Election Results 2022: आसनसोल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अग्निमित्रा पॉल को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर 12 अप्रैल को वोटिंग हुई। मतदान के दौरान पॉल की गाड़ी पर कथित तौर पर पथराव हुआ

Ballygunge, Asansol By Election Result 2022: पश्चिम बंगालआसनसोल और बालीगंज उपचुनाव के नतीजे, यहां करें चेक
Photo Credit: PTI

West Bengal Ballygunge, Asansol By Election Result 2022, West Bengal Ballygunge bypoll Results 2022: पश्चिम बंगाल में लोकसभा की आसनसोल सीट और विधानसभा की बालीगंज सीट पर हुए उपचुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित होंगे। इन दोनों सीटों पर मुख्य मुकाबला तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच है। इन दोनों सीटों पर कांग्रेस और लेफ्ट ने भी अपने उम्मीदवार खड़े किए हैं। कुछ महीने पहले बाबुल सुप्रियो भाजपा छोड़ टीएमसी में शामिल हुए है जिसके बाद आसनसोल सीट खाली हुई जबकि टीएमसी विधायक के निधन की वजह से बालीगंज सीट पर उपचुनाव हुआ। टीएमसी ने आसनसोल सीट से अभिनेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा को अपना उम्मीदवार बनाया है। 

आसनसोल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अग्निमित्रा पॉल को अपना उम्मीदवार बनाया है। इस सीट पर 12 अप्रैल को वोटिंग हुई। मतदान के दौरान पॉल की गाड़ी पर कथित तौर पर पथराव हुआ जिससे कुछ इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। पॉल आसनसोल दक्षिण से विधायक हैं। बालीगंज सीट पर तृणमूल ने बाबुल सुप्रियो, भाजपा ने केया घोष और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सायरा शाह हलीम को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने भी दोनों सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे। बालीगंज से विधायक एवं मंत्री सुव्रत मुखर्जी का पिछले साल निधन हो गया था जिस वजह से यह सीट रिक्त हो गई थी।

आसन सोल में  64.03 प्रतिशत वोट पड़े
हिंसा की मामूली घटनाओं को छोड़कर पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा सीट और बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा और शाम पांच बजे तक 52 फीसदी से ज़्यादा मतदान हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि आसनसोल लोकसभा सीट पर शाम पांच बजे तक 64.03 प्रतिशत वोट पड़े जबकि बालीगंज सीट पर 41.10 फीसदी मतदान हुआ।

बालीगंज से मैदान में हैं सुप्रियो 
बालीगंज में तृणमूल ने सुप्रियो, भाजपा ने केया घोष और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) ने सायरा शाह हलीम को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने भी दोनों सीट पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। प्रसिद्ध गायक सुप्रियो ने कई बूथ का दौरा किया और गीत गाए। टीएमसी ने आरोप लगाया कि सुप्रियो को केंद्रीय बलों ने इलाके के एक बूथ में प्रवेश करने से रोक दिया। आसनसोल में लगभग 15 लाख मतदाता हैं। वहीं बालीगंज में करीब 2.5 लाख मतदाता हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों में केंद्रीय बलों की कुल 133 टुकड़ियां तैनात की गईं।
 
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 29 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमेरिका ने सहयोगी देशों को ईरान पर संभावित हमले के लिए तैयार रहने को कहा, राजा भैया को जान से मारने की धमकी...कांग्रेस बोली- प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत

'रिजीम चेंज' के लिए हिंसा की तो UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार ने सख्त की चरित्र सत्यापन की नीति

'रिजीम चेंज' के लिए हिंसा की तो UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार ने सख्त की चरित्र सत्यापन की नीति

'स्पीड, स्केल-कनेक्टिविटी बनी UP की पहचान', CM योगी ने की 'डबल इंजन' सरकार की तारीफ, अखिलेश पर हमला

'स्पीड, स्केल-कनेक्टिविटी बनी UP की पहचान', CM योगी ने की 'डबल इंजन' सरकार की तारीफ, अखिलेश पर हमला

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी मामला: सुप्रीम कोर्ट से संजय राउत ने मांगी बिना शर्त माफी, अदालत ने 17 नवंबर को व्यक्तिगत पेशी का दिया निर्देश

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी मामला: सुप्रीम कोर्ट से संजय राउत ने मांगी बिना शर्त माफी, अदालत ने 17 नवंबर को व्यक्तिगत पेशी का दिया निर्देश

UP MLC Poll Result: 11 में से अब तक 9 सीटों के आए परिणाम, BJP-सपा के खाते में आईं कौन-कौन सी सीटें

UP MLC Poll Result: 11 में से अब तक 9 सीटों के आए परिणाम, BJP-सपा के खाते में आईं कौन-कौन सी सीटें