Ballygunge, Asansol By-Election Results 2022: रिकॉर्ड मतों से जीत के बाद बोले शत्रुघ्न सिन्हा- 2024 के चुनावों गेम-चेंजर होंगी ममता बनर्जी
West Bengal Ballygunge, Asansol By Election Result 2022, WB Bypoll Election Results 2022: पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट का भी परिणाम आ गया है और शत्रुघ्न सिन्हा ने यहां से 3.03 लाख वोटों से जीत हासिल की है। पहले से ही यहां से उनकी जीत तय मानी जा रही थी। वहीं बालीगंज विधानसभा सीट पर बाबुल सुप्रियो 20030 वोटों से जीत हासिल कर चुके हैं। इन दोनों सीटों पर 12 अप्रैल को उप चुनाव हुए थे।
West Bengal Ballygunge, Asansol By Election Result 2022, WB Bypoll Election Results 2022 : आसनसोल के चुनाव के नतीजे भी घोषित हो गए हैं। शत्रुघ्न सिन्हा ने अपनी विपक्षी उम्मीदवार अग्निमित्रा पाल को करीब 3.03 लाख वोटों से हरा दिया है। बालीगंज से विधायक एवं मंत्री सुव्रत मुखर्जी का पिछले साल निधन हो गया था जिस वजह से यह सीट रिक्त हो गई थी। बालीगंज सीट पर बाबुल सुप्रियो ने शानदार जीत दर्ज की और विरोधी को 20 हजार से अधिक वोटों से हराया।
कालीघाट मंदिर पहुंची ममता बनर्जी
बाबुल सुप्रियो ने जीत का सर्टिफिकेट किया हासिल
2024 के चुनावों गेम-चेंजर होंगी ममता बनर्जी- शत्रुघ्न सिन्हा
चुनाव जीतने के बाद टीएमसी नेता शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि ममता बनर्जी देश की पसंदीदा और लोकप्रिय नेता हैं। वह एक गेम-चेंजर (2024 के चुनावों में) होंगी और हम उनके साथ रहेंगे, बिहार समेत जहां वह जाएंगे। पहले कुछ जगहों पर 'खेला होबे' ईवीएम के साथ होता था लेकिन यहां स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव बिना किसी डर के होते थे। यह जीत टीएमसी, सीएम ममता बनर्जी और आसनसोल के लोगों की है।
शत्रुघ्न सिन्हा 3.03 लाख वोटों के अंतर से जीते
आसनसोल लोकसभा सीट पर उपचुनाव टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा 3.03 लाख वोटों के बड़े अंतर से जीते। उन्होंने बीजेपी के अग्निमित्र पॉल को हराया।
जीत मोदी की तो हार किसकी है?
टीएमसी नेता यशवंत सिन्हा ने ट्वीट किया कि आज के उपचुनाव परिणामों में ध्यान दें: भाजपा सभी उपचुनावों में हार गई और वह भी भारी अंतर से। अगर वह जीत जाती तो यह मोदी की निजी जीत होती। तो आज किसका नुकसान है?
बाबुल सुप्रियो बोले- यह परिणाम भाजपा के मुंह पर तमाचा है
हार के बाद बोली बीजेपी उम्मीदवार- कमियों को करेंगे दूर
आसनसोल में हार का सामना करने के बाद बोली बीजेपी उम्मीदवार और विधायक अग्निमित्र पॉल- हमारी तरफ से कुछ कमियां रहीं जिसके कारण हमें हार का सामना करना पड़ा। जनता का फैसला मान्य होगा। कुछ स्थानों पर धांधली के कुछ मामले देखे गए लेकिन केंद्रीय बलों ने वास्तव में अच्छा काम किया। हम आने वाले दिनों में जमीनी स्तर पर काम करेंगे। बालीगंज में बाबुल सुप्रियो की जीत का अनुमान था, केया घोष ने बड़ी लड़ाई लड़ी। हम पुलिस, प्रशासन और चुनाव आयोग से राज्य में हिंसा पर रोक लगाने का आग्रह करते हैं। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद हिंसा नहीं होनी चाहिए।
शत्रुघ्न सिन्हा भी जीते लोकसभा का उप चुनाव
शत्रुघ्न सिन्हा बोले- खामोश
शत्रुघ्न सिन्हा टाइम्स नाउ से बात करते हुए कहा: यह स्पष्ट करता है कि वह टीएमसी को बिहार सहित बंगाल से बाहर ले जाएंगे। अपने प्रसिद्ध 'खामोश' डॉयलोग बोलेत हुए शत्रुघ्न सिन्हा ने कहा कि यह उनके और उनके साथ किए गए अन्याय की पुष्टि है। ममता बनर्जी को दिया जीत का श्रेय।
जीत के बाद अभिषेक बनर्जी का ट्वीट
आसनसोल में थे कुल 15 लाख वोटर्स
पश्चिम बर्धमान जिले के आसनसोल में कुल 15 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करने के पात्र थे, जबकि दक्षिण कोलकाता के बालीगंज में 2.5 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकते थे। मतगणना सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच शुरू हुई थी।
बाबुल सुप्रियो 20030 वोटों से जीते बालीगंज उप चुनाव
आसनसोल की टीएमसी की बड़ी जीत शत्रुघ्न सिन्हा का अभी तक 1.91 लाख का मार्जिन है। इससे पहले 2019 में बीजेपी उम्मीदवार के रूप में बाबुल सुप्रियो ने 1.97 लाख का अंतर हासिल किया था। मतगणना जारी है। ऐसा लगता है कि पिछला मार्जिन पार हो जाएगा। बाबुल सुप्रियो ने 20030 वोटों से बालीगंज उप चुनाव जीत लिया है। उन्होंने कहा- यह जीत सीएम को समर्पित है। सभी टीएमसी समर्थकों को धन्यवाद अभिषेक और सभी वरिष्ठ नेताओं को मां मति मानुष की जीत के लिए मार्गदर्शन करने के लिए: बाबुल
टीएमसी ने शुरू किया जश्न मनाना
ममता बनर्जी का ट्वीट, जताया लोगों का आभार
बंगाल की दोनों सीटों पर हार के कगार के पर बीजेपी
बालीगंज विधानसभा सीट और आसनसोल लोकसभा सीट पर टीएमसी की जीत तय मानी जा रही है। बालीगंज में 16वें राउंड में बाबुल सुप्रियो 14084 से आगे चल रहे हैं वहीं आसनसोल में टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा अपनी बढ़त 1.10 लाख से ज्यादा की कर चुके हैं।
बालीगंज सीट पर बाबुल सुप्रियो भी मजूबत लीड के साथ आगे
बालीगंज विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में बाबुल सुप्रियो भी लगातार बढ़त कायम किए हुए हैं। 15वें राउंड के बाद बाबुल सुप्रियो 12108 मतों से आगे चल रहे हैं। यहां दूसरे नंबर पर लेफ्ट उम्मीदवार हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा एक लाख से भी अधिक वोटों से आगे
आसनसोल से टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा 105458 वोटों से आगे चल रहे हैं। अभी तक जो काउंटिंग हुई है उसमें शत्रुघ्न सिन्हा को 264312 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी की अग्निमित्रा पाल को 158854 वोट मिले हैं। इसके अलावा कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) के पार्थ मुखर्जी को 35336 वोट मिले हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा की बढ़त एक लाख के करीब
आसनसोल के मामले में रिपोर्ट लिखे जाने तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवार और अभिनेता से राजनेता बने शत्रुघ्न सिन्हा भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्र पॉल से 90372 वोटों से आगे चल रहे हैं। अब तक की गिनती में शत्रुघ्न सिन्हा को 210786 वोट मिले हैं, जबकि बीजेपी की अग्निमित्रा पाल को 120414 वोट मिले हैं। इसके अलावा कम्युनिस्ट पार्टी आफ इंडिया (मार्क्ससिस्ट) के पार्थ मुखर्जी को 26545 वोट मिले हैं।
लगातार पिछड़ रही है बीजेपी
बंगाल की संसदीय औऱ विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना जारी है। आसनसोल संसदीय सीट और बालीगंज विधानसभा सीट, दोनों ही जगह बीजेपी उम्मीदवार पीछे चल रहे हैं। आसनसोल से शत्रुघ्न सिन्हा टीएमसी उम्मीदवार के रूप में बढ़त कायम रखे हुए हैं जबकि बालीगंज से बाबुल सुप्रियो ने अपनी लीड काफी ज्यादा कर ली है।
बालीगंज से बीजेपी चौथे नंबर पर
बालीगंज में तृणमूल ने बाबुल सुप्रियो को टिकट दिया है, जहां उनका मुकाबला भाजपा की कीया घोष और भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) (माकपा) की सायरा शाह हलीम से है। दोनों सीटों पर कांग्रेस के प्रत्याशी भी किस्मत आजमा रहे हैं। बीजेपी बालींगज से बुरी तरह पिछड़ रही है।
टीएमसी ने दोनों जगहों पर बनाई मजबूत बढ़त
आसनसोल में शत्रुघ्न सिन्हा 10 हजार से ज्यादा वोट से आगे चल रहे हैं। बालीगंज से टीएमसी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो भी आगे चल रहे हैं। आसनसोल में अभी तक शत्रुघ्न सिन्हा को 63341 मिले हैं, जबकि बीजेपी की अग्निमित्रा पाल को 52755 वोट मिले हैं। वहीं बालीगंज विधानसभा उपचुनाव की मतगणना में टीएमसी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो 6295 वोटों से आगे चल रहे हैं। बाबुल सुप्रियो को अब तक गिनती में 13000 वोट मिले हैं। यहां बीजेपी चौथे नंबर पर है।
Ballygunge, Asansol By-Election Results: इस वजह से हुआ था मतदान
आसनसोल सीट बाबुल सुप्रियो के भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) से तृणमूल कांग्रेस में जाने के बाद सांसद पद से इस्तीफा देने के कारण खाली हुई थी। वहीं, बालीगंज के विधायक एवं राज्य सरकार में मंत्री सुब्रत मुखर्जी के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराने की जरूरत पड़ी।
आसनसोल सीट पर टीएमसी की बढ़त कायम
आसनसोल में टीएमसी हुई आगे
पश्चिम बंगाल के आसनसोल लोकसभा सीट से टीएमसी के प्रत्याशी शत्रुघ्न सिन्हा 6500 वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए जारी वोटों की काउंटिंग में तीसरे राउंड के बाद बाबुल सुप्रियो 4676 वोट से आगे हैं. तीसरे राउंड की काउंटिंग के बाद बाबुल सुप्रियो को 9751, सीपीआईएम प्रत्याशी को 5075,और बीजेपी प्रत्याशी को 521 वोट मिले हैं।
आसनसोल सीट पर कड़ी टक्कर
आसनसोल में टीएमसी उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा ने बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्र पॉल से मामूली बढ़त बना ली है। खबर के मुताबिक जमुरिया और आसनसोल उत्तर में टीएमसी आगे चल रही है जबकि आसनसोल दक्षिण और कुल्ती में बीजेपी ने बढ़त को कायम रखा है। इस सीट पर दोनों के बीच कड़ी टक्कर मानी जा रही है। चुनाव आयोग के आधिकारिक शुरुआती रुझानों के अनुसार, पश्चिम बंगाल में बालीगंज विधानसभा सीट पर टीएमसी आगे है
आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में पिछड़े शत्रुघ्न सिन्हा
आसनसोल लोकसभा उपचुनाव में पहले चरण की मतगणना में बीजेपी ने बढ़त बना ली है। खबर के मुताबिक यहां बीजेपी उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल टीएमसी के शत्रुघ्न सिन्हा से करीब 2 हजार वोटों से आगे चल रही है। हालांकि यह बेहद कम अंतर है। जैसे जैसे काउंटिंग अगले चरण में पहुंचेगी तो स्थिति और स्पष्ट हो जाएगी।
Asansol & Ballygunge Bypolls Results: बालीगंज सीट पर बाबुल सुप्रियो आगे
आसनसोल लोकसभा सीट पर कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है। बालीगंज सीट के शुरूआती रूझानों में टीएमसी उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो आगे चल रहे हैं। आसनसोल सीट पर भाजपा हैट्रिक रचने का दावा कर रही है। आसनसोल में स्थित एक निजी संस्थान में बनाये गए काउंटिंग सेंटर के अंदर से लेकर बाहर तक राज्य और केंद्रीय बलों की कड़ी सुरक्षा की व्यवस्था की गई है.
जारी है मतगणना, टीएमसी और बीजेपी में टक्कर
Asansol & Ballygunge bypolls: इतने मतदाताओं ने किया था मताधिकार का प्रयोग
पश्चिम बंगाल की बालीगंज विधानसभा सीट और आसनसोल लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के लिए हुए उपचुनाव में 17.5 लाख मतदाताओं में से 53.82 लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। हिंसा की छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ था।
अपनी जीत को लेकर आश्वस्त नजर आए बाबुल सुप्रियो
Results of Asansol & Ballygunge bypolls: मतगणना शुरू, बीजेपी और टीएमसी में सीधा मुकाबला
आसनसोल लोकसभा सीट और बालीगंज विधानसभा सीट की मतगणना शुरू हो गई है। आसनसोल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की गाड़ी पर मंगलवार सुबह कथित तौर पर पथराव किया गया, जिससे कुछ इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। पथराव तब किया गया जब उम्मीदवार के निजी सुरक्षा कर्मियों ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया जो पॉल की गाड़ी का घेराव कर रहे थे। पॉल का मुकाबला शत्रुघ्न सिन्हा से है।
बाबुल सुप्रियो के पाला बदलने के बाद खाली हुई थी सीट
आसनसोल से सांसद बाबुल सुप्रियो ने भाजपा को छोड़ तृणमूल में जाने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था जिस वजह से इस सीट पर उपचुनाव कराया गया। बालीगंज से विधायक एवं मंत्री सुव्रत मुखर्जी का पिछले साल निधन हो गया था जिस वजह से यह सीट रिक्त हो गई थी।
शत्रुघ्न सिन्हा का बीजेपी पर निशाना
तृणमूल ने आसनसोल से वरिष्ठ अभिनेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा को मैदान में उतारा है। आसनसोल में हिंदी भाषी लोगों की पर्याप्त संख्या है। वहीं भाजपा ने पॉल को टिकट दिया है जो आसनसोल दक्षिण से विधायक हैं। सिन्हा ने कहा, 'मैं किसी का नाम नहीं लेना चाहता, पर लगता है कि हार से आशंकित किसी ने अपना आपा खो दिया है।'
बालीगंज से बाबुल सुप्रियो चुनावी मैदान में
बालीगंज विधानसभा सीट पर बाबुल सुप्रियो टीएमसी के टिकट पर मैदान में हैं। बीजेपी के टिकट पर जीत हासिल करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो ने बीजेपी और संसद सदस्यता से इस्तीफे के बाद टीएमसी का दामन थाम लिया था। बालीगंज उपचुनाव में बीजेपी से केया घोष के साथ सीपीएम की तरफ से सायरा शाह हलीम चुनावी मैदान में हैं। मतगणना से पहले टीएमसी के नेता अपनी जीत के दावे कर रहे हैं।
आसनसोल में पड़े थे 64.03 प्रतिशत वोट
हिंसा की मामूली घटनाओं को छोड़कर पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा सीट और बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा और शाम पांच बजे तक 52 फीसदी से ज़्यादा मतदान हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि आसनसोल लोकसभा सीट पर शाम पांच बजे तक 64.03 प्रतिशत वोट पड़े जबकि बालीगंज सीट पर 41.10 फीसदी मतदान हुआ था।
पॉल ने आरोप लगाया
पॉल ने आरोप लगाया, ‘बाराबनी में मेरे ‘मतदान प्रतिनिधि’ को एक मतदान केंद्र में दाखिल नहीं होने दिया गया। मेरी गाड़ी पर हमला किया गया और पुलिस मूकदर्शक बनी रही। क्या तृणमूल को लगता है कि वे मुझे मारने की साजिश रचकर शत्रुघन सिन्हा की जीत सुनिश्चित कर सकते हैं? भाजपा फिर आसनसोल में जीतेगी।' उनके सुरक्षाकर्मियों ने उन्हें वहां से निकालने की कोशिश की, तो टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारेबाजी की, जिसके बाद सुरक्षा बलों और कार्यकर्ताओं के बीच कथित रूप से हाथापाई हो गई।
भाजपा उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की गाड़ी पर पथराव
आसनसोल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की उम्मीदवार अग्निमित्रा पॉल की गाड़ी पर मंगलवार सुबह कथित तौर पर पथराव किया गया, जिससे कुछ इलाके में तनाव उत्पन्न हो गया। पथराव तब किया गया जब उम्मीदवार के निजी सुरक्षा कर्मियों ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया जो पॉल की गाड़ी का घेराव कर रहे थे। उनका आरोप है कि पॉल अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ मतदान बूथ में घुसने की कोशिश कर रही थीं। टीवी पर प्रसारित दृश्यों से भी प्रतीत हो रहा है कि वह अपने सुरक्षा कर्मियों के साथ बूथ में घुसने की कोशिश कर रही हैं।
आसन सोल में 64.03 प्रतिशत वोट पड़े
हिंसा की मामूली घटनाओं को छोड़कर पश्चिम बंगाल में आसनसोल लोकसभा सीट और बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मंगलवार को मतदान आमतौर पर शांतिपूर्ण रहा और शाम पांच बजे तक 52 फीसदी से ज़्यादा मतदान हुआ। एक अधिकारी ने बताया कि आसनसोल लोकसभा सीट पर शाम पांच बजे तक 64.03 प्रतिशत वोट पड़े जबकि बालीगंज सीट पर 41.10 फीसदी मतदान हुआ।

