Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में हो रही बारिश, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 17, 2022, 08:12 AM IST

Weather Update: भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 16 जून से शुरू होने वाले अगले पांच दिनों के लिए दिल्ली में गरज के साथ बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी की है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर में हो रही बारिश, लोगों को भीषण गर्मी से मिली राहत

Weather Update: दिल्ली-एनसीआर के कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह बारिश होने से मौसम का मिजाज बदल गया है। हालांकि सुबह-सुबह हुई बारिश से भीषण गर्मी से लोगों को काफी राहत भी  मिली है। ये लगातार दूसरा दिन है जब शहर में कई दिनों की भीषण गर्मी के बाद सुबह की बारिश हुई है। इससे पहले क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र, नई दिल्ली ने शुक्रवार को दिल्ली और एनसीआर के आसपास के क्षेत्रों में मध्यम तीव्रता के साथ गरज के साथ बारिश की भविष्यवाणी की थी। इसके अलावा अन्य क्षेत्रों में जहां अगले 2 घंटों के दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी, उनमें यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, असंध, सफीदों, जींद, पानीपत, गोहाना, गन्नौर, महम, सोनीपत, रोहतक, खरखोदा, भिवानी, चरखी दादरी, मट्टनहेल, झज्जर, फारुखनगर, कोसली, सोहाना, रेवाड़ी, पलवल, बावल, नूंह, औरंगाबाद , होडल (हरियाणा) शामिल है।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने से बदला मौसम का मिजाज

इसके साथ ही सहारनपुर, गंगोह, देवबंद, नजीबाबाद, शामली, मुजफ्फरनगर, कांधला, बिजनौर, खतौली, सकोटी टांडा, हस्तिनापुर, चांदपुर, बड़ौत, दौराला, बागपत, मेरठ, खेकरा, मोदीनगर, किठौर, अमरोहा, मुरादाबाद, गढ़मुक्तेश्वर, पिलाखुआ, हापुड़, गुलाओटी, सियाना, संभल, बिलारी, सिकंदराबाद, चंदौसी, बुलंदशहर, जहांगीराबाद, अनूपशहर, बहाजोई, शिकारपुर, खुर्जा, पहासू, देबाई, नरौरा, गभाना, सहसवां, जट्टारी, अतरौली, खैर, अलीगढ़, नंदगांव, इगलास सिकंदर राव, बरसाना, राया, हाथरस, मथुरा, सादाबाद (यूपी) भिवारी, तिजारा (राजस्थान) में भी अगले 2 घंटों के दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम तीव्रता की बारिश होगी।

दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना

इससे पहले बुधवार और गुरुवार की मध्यरात्रि को राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कुछ हिस्सों में बारिश हुई, जिससे जलभराव हो गया। भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने 16 जून से शुरू होने वाले अगले पांच दिनों के लिए दिल्ली में गरज के साथ बौछारें पड़ने की भविष्यवाणी की है। दिल्ली-एनसीआर में बारिश होने से लोगों को गर्मी से राहत मिलने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ और निचले स्तर की पूर्वी हवाओं के प्रभाव के तहत, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में गरज/बिजली के साथ व्यापक रूप से ज्यादा बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग ने कहा था कि आसपास के मैदानी इलाकों पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश) में काफी व्यापक वर्षा और अगले 5 दिनों के दौरान राजस्थान में छिटपुट बारिश होगी। 

End of Article