Weather Today, 25 June: अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत नहीं

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 25, 2022, 05:30 AM IST

Weather Forecast Today, 25 June 2022 (आज का मौसम): भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने भविष्यवाणी की कि अगले 2 दिनों तक दिल्ली और एनसीआर में मौसम शुष्क ही बना रहेगा। इसके साथ ही हरियाणा, पंजाब के अधिकांश इलाकों में लोगों को तपती धूप का सामना करना पड़ेगा। में मौसम शुष्क रहेगा।

Weather Today, 25 June: अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से राहत नहीं

Weather Forecast Today, 25 June 2022: स्काई मेट वेदर डॉट कॉम के मुताबिक अगले 48 घंटों के दौरान दिल्ली-एनसीआर के इलाकों में लोगों को तपती धूप का सामना करना पड़ेगा।यही हाल राजस्थान, पंजाब और हरियाणा का भी रहेगा। अगर बात बिहार, झारखंड, गंगीय पश्चिम बंगाल, पूर्वी मध्य प्रदेश की करें तो कुछ इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। उत्तर पश्चिमी भारत का मौसम कम से कम अगले 2 से 3 दिनों तक शुष्क रहेगा। अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल के कुछ हिस्सों, सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

इन जगहों पर हो सकती है बारिश
महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में, दक्षिण छत्तीसगढ़ और ओडिशा के एक या दो स्थान में हल्की बारिश होने की संभावना है। पूर्वोत्तर भारत के बाकी इलाकों के साथ ओडिशा के अंदरूनी हिस्सों, केरल, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु के कुछ हिस्सों, रायलसीमा, तेलंगाना और लक्षद्वीप में तेज बारिश हो सकती है।

 पूर्वी राजस्थान, तटीय कर्नाटक में हुई थी बारिश
अगर पिछले 24 घंटों की बात करें तो पूर्वी राजस्थान, तटीय कर्नाटक, कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हुई। गुजरात,झारखंड, असम, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में छिटपुट हल्की से मध्यम बारिश हुई। आंतरिक कर्नाटक और तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, बिहार, राजस्थान और हिमाचल प्रदेश के एक या दो स्थानों पर हल्की बारिश देखी गई। उत्तर पश्चिमी भारत और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में उत्तर-पश्चिमी शुष्क हवाएँ शुरू हो गई हैं जिससे तापमान में वृद्धि हुई है। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

पटना स्नातक MLC चुनाव : धरी की धरी रह गई अनंत सिंह की तैयारी, नीरज कुमार ने कसा तंज- 'कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां'

पटना स्नातक MLC चुनाव : धरी की धरी रह गई अनंत सिंह की तैयारी, नीरज कुमार ने कसा तंज- 'कहां है रे गुंजन, ले जा मिठाइयां'

India Health Summit & Awards: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया विकसित भारत 2047 के लिए सरकार का हेल्थ रोडमैप

India Health Summit & Awards: केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया विकसित भारत 2047 के लिए सरकार का हेल्थ रोडमैप

सनातन के मुद्दे पर योगगुरु स्वामी रामदेव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 'सनातन को बदनाम करने के लिए रची गईं साजिशें, रामायण में भी की गई मिलावट'

सनातन के मुद्दे पर योगगुरु स्वामी रामदेव की प्रेस कॉन्फ्रेंस, 'सनातन को बदनाम करने के लिए रची गईं साजिशें, रामायण में भी की गई मिलावट'

'टाटा को आपराधिक तरीके से बर्बाद किया जा रहा है, किसी कारोबारी नेता में बोलने की हिम्मत नहीं', राहुल ने उठाया सवाल

'टाटा को आपराधिक तरीके से बर्बाद किया जा रहा है, किसी कारोबारी नेता में बोलने की हिम्मत नहीं', राहुल ने उठाया सवाल

आज की ताजा खबर, 28 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: इजराइल में हो रहे चुनाव के 'एग्जिट पोल' में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं, चक्रवात ‘अर्नब' के कारण जनहानि की कोई खबर नहीं

आज की ताजा खबर, 28 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: इजराइल में हो रहे चुनाव के 'एग्जिट पोल' में किसी को स्पष्ट बहुमत नहीं, चक्रवात ‘अर्नब' के कारण जनहानि की कोई खबर नहीं