Weather Today, 11 February: दिल्ली-UP-पंजाब में कोहरे की संभावना, कई जगह हो सकती है बारिश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2022, 05:30 AM IST

Weather Forecast Today, 11 February 2022 (आज का मौसम): उत्तर प्रदेश-पंजाब-दिल्ली-हरियाणा समेत कई जगहों पर कोहरे की स्थिति रह सकती है। वहीं कुछ जगह बारिश होने का अनुमान है।

Weather Today, 11 February: दिल्ली-UP-पंजाब में कोहरे की संभावना, कई जगह हो सकती है बारिश

Weather Forecast Today, 11 February 2022 (आज का मौसम): जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊंचाई वाले इलाकों में गुरुवार को हल्की बर्फबारी हुई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने अगले 24 घंटों के दौरान दोनों केंद्रशासित प्रदेशों में आम तौर पर शुष्क मौसम रहने की भविष्यवाणी की है। पश्चिमी विक्षोभ पूर्व की ओर बढ़ गया है। बिहार के उत्तरपूर्वी हिस्सों पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बना हुआ है। एक और चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र श्रीलंका के दक्षिण पश्चिम बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना हुआ है।

'स्काईमेट वेदर' के अनुसार, आज असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु के दक्षिणी हिस्सों, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह और शेष पूर्वोत्तर भारत के अलग-अलग हिस्सों में हल्की बारिश हो सकती है। 

उत्तर पश्चिम भारत, मध्य भारत और पूर्वी भारत के कुछ हिस्सों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट आने की संभावना है।

आईएमडी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे से गंभीर कोल्ड डे की स्थिति होने की संभावना है। उत्तराखंड के भी अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति की संभावना है। उत्तर प्रदेश में रात/सुबह के घंटों के दौरान अलग-अलग हिस्सों में घना से बहुत घना कोहरा होने की संभावना है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पूर्वोत्तर राजस्थान में और पंजाब, हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में घने कोहरे की संभावना है। 
 

End of Article