100% वयस्क आबादी को लगी कोरोना की पहली खुराक, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इन 6 राज्यों को सराहा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 12, 2021, 08:55 PM IST

देश के 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में 100% वयस्क आबादी को कोरोना वायरस का पहला टीका लग गया है। ये 6 राज्य गोवा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, सिक्किम, लक्षद्वीप, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव हैं।

100% वयस्क आबादी को लगी कोरोना की पहली खुराक, स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इन 6 राज्यों को सराहा

नई दिल्ली: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने 6 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों सराहना की है, क्योंकि यहां कि 100% वयस्क आबादी को कोरोना वायरस वैक्सीन की पहली खुराक दी जा चुकी हैं। ये 6 राज्य हैं- गोवा, हिमाचल प्रदेश, लद्दाख, सिक्किम, लक्षद्वीप, दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव।

स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया के कार्यालय ने ट्वीट कर कहा कि इन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 100% वयस्क आबादी को पहली कोविड 19 वैक्सीन खुराक देने के लिए बधाई। इन क्षेत्रों के स्वास्थ्य कर्मियों की उनके परिश्रम और प्रतिबद्धता के लिए विशेष सराहना। 

अभी तक 6 राज्य ऐसे हैं जहां कि 100% वयस्क आबादी को पहला टीका लग गया है। दादरा और नगर हवेली और दमन और दीव में अभी तक 6.26 डोज लग चुकी हैं। गोवा में 11.83 लाख डोज दी जा चुकी हैं। हिमाचल प्रदेश में 55.74 लाख खुराकें दी जा चुकी हैं। लद्दाख में 1.97 लाख डोज लग गई हैं। लक्षद्वीप में 53,499 टीके लग चुके हैं और सिक्किम में 5.10 लाख खुराकें दी जा चुकी हैं।

देश में अभी तक 74 करोड़ के करीब टीके लग चुके हैं।

End of Article