सितंबर में टीकाकरण का बन सकता है रिकॉर्ड, सरकार की ये है तैयारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 1, 2021, 07:13 PM IST

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 7.2 करोड़, महाराष्ट्र में 5.8 करोड़, कर्नाटक में 4.2,  पश्चिम बंगाल में 4 करोड़, दिल्ली में 1.3 करोड़, तमिलनाडु में 3.2 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

सितंबर में टीकाकरण का बन सकता है रिकॉर्ड, सरकार की ये है तैयारी
Photo Credit: BCCL

नई दिल्ली। शुरूआती हिचकोले खाने के बाद देश में अब टीकाकरण ने रफ्तार पकड़ ली है। अगस्त के आखिरी दिन (31 अगस्त) देश में 1.35 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगी हैं। जो अभी तक किसी एक दिन में सबसे ज्यादा टीकाकरण है। खास बात यह है कि इसके पहले 27 अगस्त को भी 1.07 करोड़ लोगों का टीकाकरण किया गया था। अगस्त में पहली बार ऐसा हुआ है कि किसी एक महीने में 19 करोड़ लोगों की वैक्सीन लगाई गई है। इस महीने में औसतन 65 लाख लोगों को प्रतिदिन वैक्सीन लगाई  गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार 31 अगस्त तक 64.51 करोड़ लोगों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। रफ्तार को देखते हुए अब मंत्रालय सितंबर के महीने में 24 करोड़ वैक्सीन लगाने की तैयारी कर रहा है। अगर ऐसा होता है तो यह एक नया रिकॉर्ड होगा।

अब तक कितनी लगी वैक्सीन

स्वास्थ्य कर्मी

पहली खुराक

1,03,58,781

दूसरी खुराक

83,94,433

फ्रंटलाइन वर्कर्स

पहली खुराक

1,83,24,133

दूसरी खुराक

1,32,40,353

18-44 साल

पहली खुराक

25,49,87,186

दूसरी खुराक

2,87,15,564

45-59 साल

पहली खुराक

13,21,30,747

दूसरी खुराक

5,51,36,560

60 साल अधिक

पहली खुराक

8,75,30,680

दूसरी खुराक

4,52,95,071

कुल

 

65,41,13,508

राज्यों के पास अभी 5 करोड़ वैक्सीन उपलब्ध

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़े के अनुसार एक सितंबर को राज्यों के पास 5 करोड़ वैक्सीन की खुराकें उपलब्ध हैं। ऐसे में 24 करोड़ के लक्ष्य को पाना आसान दिख रहा है।

वैक्सीन की खुराकें

(1 सितंबर, 2021 तक)

अब तक हुई आपूर्ति

64,51,07,160

शेष वैक्सीन

5,21,37,660

हर 19 दिन पर लग रही है 10 करोड़ वैक्सीन

टीकाकरण में देश को पहले 10 करोड़ का आंकड़ा छूने में 85 दिन लगे थे। इसके बाद इसे 20 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 45 दिन लगे और 30 करोड़ तक पहुंचने में 29 दिन  लगे।  इसके बाद 40 करोड़ तक पहुंचने में 24 दिन,  50 करोड़ टीकाकरण का आंकड़ा पार करने में 20 दिन लगे। वहीं  60 करोड़ का आंकड़ा पार करने में 19 दिन और लगे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के लक्ष्य को देखते हुए उम्मीद है कि 70 करोड़ का आंकड़ा छूने में 12-13 दिन लगेंगे।

उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा टीकाकरण

कोविज-19 डॉट ओआरजी के आकड़ों के अनुसार एक सितंबर को शाम 5 बजे तक उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा 7.2 करोड़ खुराक वैक्सीन की लगाई जा चुकी है। उसके बाद महाराष्ट्र में 5.8 करोड़, कर्नाटक में 4.2,  पश्चिम बंगाल में 4 करोड़, दिल्ली में 1.3 करोड़, तमिलनाडु में 3.2 करोड़ खुराके दी जा चुकी हैं।

दिसंबर तक सभी व्यस्कों को टीकाकरण का लक्ष्य

केंद्र सरकार के अनुसार दिसंबर 2021 तक वह देश के सभी व्यवस्कों का टीकाकरण करने का लक्ष्य है। अभी तक 53.53 फीसदी आबादी ऐसी है जिसे कम से कम उसे एक खुराक लग चुकी है। इसमें से 16 फीसदी व्यस्क ऐसे हैं जिनको दो खुराके लग चुकी हैं। ऐसे में उम्मीद है कि कोविशील्ड, कोवैक्सीन के अलावा स्पूतनिक सहित जाइडस कैडिला और दूसरी वैक्सीन की आपूर्ति बढ़ेगी। जिसका फायदा टीकाकरण कार्यक्रम को रफ्तार मिलेगी।

End of Article