Kashmiri Pandits: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का केजरीवाल पर अटैक, पूछा- कश्मीरी पंडितों के लिए क्या किया?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jun 5, 2022, 11:03 PM IST

Anurag Thakur counterattack on Kejriwal: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के सीएम पर पलटवार करते हुए पूछा है कि केजरीवाल ने कश्मीरी पंडितों के लिए क्या किया?

Kashmiri Pandits: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर का केजरीवाल पर अटैक, पूछा- कश्मीरी पंडितों के लिए क्या किया?

नई दिल्ली:  जम्मू-कश्मीर में हो रही सीरियल टारगेट किलिंग को लेकर दिल्ली में आम आदमी पार्टी ने राजधानी दिल्ली में जन आक्रोश रैली के जरिए प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल हुए। बीजेपी को निशाने पर लेते हुए अरविद केजरीवाल ने कहा कि कश्मीर में फिर के 1990 का दौर आ गया है और बीजेपी सरकार पूरी तरह फेल हो गई है। केजरीवाल ने कहा कि कश्मीर में जो हो रहा उसका हमें दुख है और चिंता भी है वहीं इसे लेकर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दिल्ली के सीएम पर  पलटवार किया है।

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि अल्पसंख्यकों की टॉरगेट किलिंग के कारण कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है और केंद्र से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक कार्य योजना बनाने की मांग की।

केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने संडे को कश्मीरी पंडितों के कल्याण के लिए अरविंद केजरीवाल के योगदान पर सवाल उठाया और दिल्ली के मुख्यमंत्री से केंद्र सरकार पर उंगली उठाने से पहले अपने 'भ्रष्ट' नेताओं को निष्कासित करने के लिए कहा।

केजरीवाल पर उनका हमला उस दिन हुआ जब आम आदमी पार्टी (AAP) ने हाल ही में कश्मीर में टॉरगेट किलिंग के खिलाफ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन किया।

मीडिया से बात करते हुए, ठाकुर ने कहा, 'अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में कश्मीरी पंडितों के लिए क्या किया है? उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक और हवाई हमले पर भी सवाल उठाए थे।' उन्होंने कहा, 'वह (केजरीवाल) कश्मीरी पंडितों पर हो रहे अत्याचारों में विश्वास नहीं करते हैं और पंजाब में सरकार बनाने के लिए खालिस्तानी समर्थकों का समर्थन लेते हैं।'

'बीजेपी ने 10 सवाल पूछे, आप (अरविंद केजरीवाल) एक भी जवाब नहीं दे सके'

आप नेता पर अपना हमला तेज करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा, 'बीजेपी ने 10 सवाल पूछे, आप (अरविंद केजरीवाल) एक भी जवाब नहीं दे सके। जनसंघ के समय से लेकर बीजेपी तक, बीजेपी ने कश्मीर के लिए आवाज उठाई थी। मोदी सरकार ने (जम्मू-कश्मीर) को अनुच्छेद 370, 35ए और आतंकवादियों से मुक्त कराया।' अनुराग ठाकुर ने कहा, 'अपने भ्रष्ट नेताओं को निकालो फिर हम पर सवाल उठाएं।'

इससे पहले आज, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि अल्पसंख्यकों की टॉरगेट किलिंग के कारण कश्मीरी पंडितों को घाटी छोड़ने के लिए मजबूर किया जा रहा है और केंद्र से ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए एक कार्य योजना बनाने की मांग की।

कश्मीर में टॉरगेट किलिंग का सिलसिला इस साल मई में शुरू हुआ

राष्ट्रीय राजधानी के जंतर मंतर पर आप की जन आक्रोश रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इससे पता चलता है कि भाजपा कश्मीर को संभाल नहीं सकती और केवल गंदी राजनीति करना जानती है। मुख्यमंत्री ने कश्मीर में आतंकी गतिविधियों को समर्थन देने का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान पर भी निशाना साधा।  कश्मीर में टॉरगेट किलिंग का सिलसिला इस साल मई में शुरू हुआ, जिसमें एक क्लर्क राहुल भट भी शामिल था, जिसकी बडगाम जिले की चदूरा तहसील में तहसीलदार के कार्यालय के अंदर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 1 मई से अब तक की गई आठ टॉरगेट किलिंग में से तीन पीड़ित ऑफ ड्यूटी पुलिसकर्मी थे और पांच नागरिक थे।

End of Article