दिल्‍ली में फिर भूकंप के झटके, पीतमपुरा में महसूस किया गया कंपन

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 15, 2020, 12:09 PM IST

Delhi earthquake today: दिल्ली में आज भूकंप के झटके महसूस किए गए। ये झटके राजधानी के पीतमपुरा इलाके में महसूस किए गए। इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.2 बताई गई है।

दिल्‍ली में फिर भूकंप के झटके, पीतमपुरा में महसूस किया गया कंपन
Photo Credit: PTI

नई दिल्ली : दिल्‍ली में शुक्रवार को भूकंप के झटके महूसस किए गए। ये झटके पीतमपुरा में महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.2 बताई गई है। पिछले कुछ समय से दिल्ली-एनसीआर में भूकंप झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि इनकी तीव्रता ज्यादा नहीं रही है। गत 10 मई को भी दिल्ली-एनसीआर में 3.5 तीव्रता का झटका महसूस किया गया। इसका केंद्र उत्तर-पूर्वी दिल्ली के वजीरपुर में था। भूकंप के ये झटके दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट पर आए। इस भूकंप से किसी तरह के जान-माल की नुकसान नहीं हुई। 

इससे पहले दिल्ली में 12 अप्रैल और 13 अप्रैल को भी भूकंप के झटके महसूस किए गए। पहला झटका 3.5 तीव्रता दूसरा 2.7 तीव्रता का था। गत 12 और 13 अप्रैल को भूकंप के झटकों के केंद्र भी वजीरपुर के आसपास के क्षेत्र में दर्ज किए गए। 

विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है...

End of Article