Suvendu Adhikari: नबन्ना मार्च के दौरान शुभेंदु अधिकारी महिला पुलिसकर्मी से हुए नाराज, कहा- डोंट टच माय बॉडी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 13, 2022, 10:33 PM IST

Suvendu Adhikari: शुभेंदु अधिकारी को हेस्टिंग्स इलाके में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के पास रोक दिया गया, जहां भाजपा समर्थकों को हावड़ा में राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ की ओर बढ़ने देने से रोकने के लिए अवरोधक लगाए गए थे।

Suvendu Adhikari: नबन्ना मार्च के दौरान शुभेंदु अधिकारी महिला पुलिसकर्मी से हुए नाराज, कहा- डोंट टच माय बॉडी

Suvendu Adhikari: पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी भारतीय जनता पार्टी के विरोध मार्च के दौरान मंगलवार को एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश करने के दौरान नाराज हो गए। पुलिस के वाहन में सवार होने के लिए मजबूर किए जाने पर शुभेंदु अधिकारी को ये जोर से कहते सुना गया कि ‘मुझे मत छुओ’।

नबन्ना मार्च के दौरान शुभेंदु अधिकारी महिला पुलिसकर्मी से हुए नाराज

शुभेंदु अधिकारी को हेस्टिंग्स इलाके में पुलिस ट्रेनिंग स्कूल के पास रोक दिया गया, जहां भाजपा समर्थकों को हावड़ा में राज्य सचिवालय ‘नबान्न’ की ओर बढ़ने देने से रोकने के लिए अवरोधक लगाए गए थे। कुछ महिला पुलिसकर्मियों ने जब उन्हें पुलिस के वाहन में सवार करने की कोशिश की, तब अधिकारी ने कहा कि मुझे मत छुओ...आप एक महिला हैं। 

शुभेंदु अधिकारी ने पुरुष पुलिसकर्मियों को बुलाने की मांग की

शुभेंदु अधिकारी ने अपने साथ बात करने के लिए पुरुष पुलिसकर्मियों को बुलाने की मांग की। उन्होंने कहा कि वह कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं। इसके बाद शुभेंदु अधिकारी को पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) आकाश मघारिया द्वारा वाहन तक ले जाया गया। शुभेंदु अधिकारी ने बाद में कहा कि उन्होंने कड़ा जवाब नहीं दिया, क्योंकि वह महिलाओं का सम्मान करते हैं।

बीजेपी की सांसद लॉकेट चटर्जी द्वारा फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में शुभेंदु अधिकारी को ये कहते सुना जा सकता है कि मैं हर महिला की आंखों में मां दुर्गा को देखता हूं। चटर्जी को भी भाजपा नेता राहुल सिन्हा के साथ हिरासत में ले लिया गया था। 

End of Article