कर्नाटक: विधान परिषद के उपाध्यक्ष एसएल धर्मगौड़ा रेल ट्रैक पर मृत मिले, सुसाइड नोट बरामद

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 29, 2020, 08:14 AM IST

कर्नाटक विधान परिषद के उपाध्यक्ष एसएल धर्मगौड़ा का शव एक रेल ट्रैक पर मिला है घटनास्थल से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, मामले की जांच की जा रही है।

कर्नाटक: विधान परिषद के उपाध्यक्ष एसएल धर्मगौड़ा रेल ट्रैक पर मृत मिले, सुसाइड नोट बरामद

कर्नाटक से सोमवार की सुबह बड़ी खबर सामने आई वहां की राजनीति में बड़ा नाम और राज्य विधान परिषद के उपाध्यक्ष एसएल धर्मगौड़ा का शव एक रेल ट्रैक पर मिला। बताया जा रहा है उनकी डेड बॉडी चिकमंगलूरु के कडूर के पास रेलवे ट्रैक पर मिली है, वहां एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है।

बताया जा रहा है कि धर्मगौड़ा सोमवार शाम करीब 7 बजे अपनी कार में अकेले निकले थे, लेकिन वह देर रात तक घर नहीं लौटे तो पुलिस को सूचना दी गई। छानबीन के बाद पुलिस ने रेलवे ट्रैक के पास पहुंची थी, जहां उनका शव ट्रैक पर पड़ा मिला।

हालांकि सुसाइड नोट में क्या हो इसका खुलासा नहीं हुआ है फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। हाल ही में कांग्रेस के सदस्यों ने गैरकानूनी तरीके से सत्र की अध्यक्षता करने की कोशिश करने के लिए उनके साथ अशोभनीय व्यवहार किया था।

एसएल धर्मगौड़ा के निधन पर पूर्व पीएम और जेडीएस नेता एचडी देवेगौड़ा ने कहा, "राज्य विधान परिषद के उपाध्यक्ष और जेडीएस नेता एसएल धर्मेगौड़ा की आत्महत्या की खबर जानकर हैरान रह गए। वह शांत और सभ्य व्यक्ति थे यह राज्य की अपूर्णनीय छति है।"

वहीं धर्मागौड़ा के भाई एसएल गौड़ा भी एमएलसी हैं और और राज्य के पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी के करीबी विश्वासपात्र माने जाते हैं। 

End of Article