Punjab: रेप के बाद 6 साल की बच्ची की हत्या कर शव जलाया, राहुल की चुप्पी पर सीतारमण ने उठाए सवाल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Oct 24, 2020, 02:30 PM IST

पंजाब के होशियारपुर में एक 6 साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात और शव को जलाने को लेकर बीजेपी ने कांग्रेस पर हमला बोला है। बीजेपी ने कहा कि हाथरस वाले अब टांडा रेप केस पर चुप क्यों हैं।

Punjab: रेप के बाद 6 साल की बच्ची की हत्या कर शव जलाया, राहुल की चुप्पी पर सीतारमण ने उठाए सवाल

नई दिल्ली: कुछ समय पहले हाथरस के कथित रेप केस को लेकर खूब राजनीति हुई थी। कांग्रेस नेता औऱ महासचिव प्रियंका गांधी ने पीड़िता के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की थी और जमकर योगी सरकार पर निशाना साधा था। लेकिन अब मामला थोड़ा अलग है, कांग्रेस शासित पंजाब में एक रेप की वारदात हुई है जहां बिहार की रहने वाली दलित बच्ची के साथ रेप के बाद उसकी हत्या कर दी गई और उसका शव भी चला दिया। इसे लेकर बीजेपी ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए कहा है कि वो अब चुप क्यों हैं।

राहुल क्यों चुप हैं?
भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए राहुल गांधी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा, 'होशियारपुर में 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ और उसकी लाश को जलाने का भी प्रयास किया गया। कांग्रेस पार्टी की इस विषय पर चुप्पी दुखद है, रेप को राजनीति से नहीं जोड़ना चाहिए। मैं आज कांग्रेस पार्टी से पूछना चाहती कि क्या जहां आपकी सरकार नहीं है वहां अगर रेप होता है तो उसके खिलाफ आप भाई-बहन गाड़ी में बैठकर पिकनिक की तरह प्रदर्शन करने जाएंगे, मगर होशियापुर क्योंकि वहां कांग्रेस की सरकार है आप उस पर एक भी बात नहीं बोलेंगे क्या?'

सलेक्टिव एप्रोच

निर्मला सीतारमण ने कहा, 'किसी भी बलात्कार का राजनीतिकरण नहीं किया जाना चाहिए। लेकिन क्योंकि हम चाहते हैं कि इस पर राजनीति ना की जाए। लेकिन इनका सलेक्टिव एप्रोच को लेकर हमारा सवाल है। जब ऐसी वारदात कांग्रेस पार्टी द्वारा शासित राज्यों में होता है तो ये चुप्पी साध लेते हैं।' उन्होंने राहुल गांधी पर तंज करते हुए कहा कि कोई ट्वीट नहीं, कोई नाराजगी नहीं और कोई पिकनिक नहीं।

राहुल प्रियंका क्यों नहीं जाते टांडा

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडेकर ने भी पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा, 'टांडा गांव में बिहार के दलित प्रवासी मज़दूर की 6 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म हुआ और बाद में उसे मार दिया। जो हाथरस और बाकी जगह जाते थे उनसे मैं पूछता हूं राहुल और प्रियंका गांधी टांडा क्यों नहीं जाते, राजस्थान में 10 जगह बलात्कार की घटना हुई वहां क्यों नहीं जाते।'

होशियार में हुई जघन्य वारदात
पंजाब के होशियारपुर में टांडा स्थित एक गांव में छह वर्षीय एक लड़की के साथ कथित तौर पर बलात्कार किया गया, उसकी हत्या की गई और फिर शव को आग लगा दिया गया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपियों गुरप्रीत सिंह और उसके दादा सुरजीत सिंह को हत्या, बलात्कार के आरोपों और भारतीय दंड संहिता तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की अन्य संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया है।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में मुंबई पुलिस एक्टिव, अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में मुंबई पुलिस एक्टिव, अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

'वाराणसी की दोनों सीटें और नागपुर में क्यों हारी BJP, प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत'...कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार

'वाराणसी की दोनों सीटें और नागपुर में क्यों हारी BJP, प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत'...कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार

आज की ताजा खबर, 29 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमेरिका ने सहयोगी देशों को ईरान पर संभावित हमले के लिए तैयार रहने को कहा, राजा भैया को जान से मारने की धमकी...कांग्रेस बोली- प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत

'रिजीम चेंज' के लिए हिंसा की तो UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार ने सख्त की चरित्र सत्यापन की नीति

'रिजीम चेंज' के लिए हिंसा की तो UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार ने सख्त की चरित्र सत्यापन की नीति

'स्पीड, स्केल-कनेक्टिविटी बनी UP की पहचान', CM योगी ने की 'डबल इंजन' सरकार की तारीफ, अखिलेश पर हमला

'स्पीड, स्केल-कनेक्टिविटी बनी UP की पहचान', CM योगी ने की 'डबल इंजन' सरकार की तारीफ, अखिलेश पर हमला