अब महाराष्ट्र के अहमदनगर में सामने आया 'सर तन से जुदा गैंग', नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर प्रतीक पवार पर किया अटैक, 6 गिरफ्तार-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 7, 2022, 02:34 PM IST

Ahmednagar Sir Tan Se Juda Gang: महाराष्ट्र के अहमदनगर में नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर प्रतीक पवार नामक युवक पर हमला किया गया है। 

अब महाराष्ट्र के अहमदनगर में सामने आया 'सर तन से जुदा गैंग', नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर प्रतीक पवार पर किया अटैक, 6 गिरफ्तार-Video

भारतीय जनता पार्टी (BJP) से निलंबित की जा चुकीं पार्टी प्रवक्ता नुपुर शर्मा (Nupur Sharma) का समर्थन करने वालों पर हमले रुक नहीं रहे हैं ऐसे ही एक अटैक में महाराष्ट्र के अहमदनगर (Ahmednagar) का एक युवक बुरी तरह घायल हो गया है जिसका नाम प्रतीक पवार (Prateek Pawar) है।

नूपुर शर्मा का समर्थन करने पर प्रतीक पवार नामक युवक पर हमला किया गया बताते हैं कि कुछ लोगों ने मिलकर रात में अपने घर जा रहे प्रतीक को घेर लिया और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल प्रतीक आईसीयू में भर्ती है। 

पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है

इस मामले में ताजा अपडेट ये है कि इस केस  2 और गिरफ्तारी हुई है। पुलिस ने अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार किया है । 7 नामजद और 14 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज है, जिनमें से एक नाबालिग है।

दवा व्यवसायी उमेश कोल्हे की निर्ममतापूर्वक हत्या की जा चुकी है

इससे पहले महाराष्ट्र के ही अमरावती जिले में नुपुर शर्मा का समर्थन करने के कारण एक दवा व्यवसायी उमेश कोल्हे की निर्ममतापूर्वक हत्या की जा चुकी है।

End of Article