Sawal Public Ka: क्या हिंदू और हिंदुत्व के धर्मसंकट में फंस गई है कांग्रेस ? हिंदुत्व की तुलना आतंकियों और गुंडों से क्यों ?

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 18, 2021, 09:28 PM IST

हिंदुत्व को लेकर इन दिनों देश में एक बहस सी चल पड़ी है और कांग्रेस नेता इस बहस में सबसे आगे दिखाई दे रहे हैं। अब ताजा बयान कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ की तरफ से आया है।

Sawal Public Ka: क्या हिंदू और हिंदुत्व के धर्मसंकट में फंस गई है कांग्रेस ? हिंदुत्व की तुलना आतंकियों और गुंडों से क्यों ?

नई दिल्ली: कांग्रेस की तरफ से आज उनके प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कई Key Words का इस्तेमाल किया जिसके जरिये उन्होंने मोदी सरकार पर निशाना साधा। गौरव वल्लभ ने पाकिस्तान, प्रॉक्सी वॉर, रोजगार, कश्मीर, नोटबंदी जैसी कई बातें की लेकिन हिंदुत्व के उनके Definition पर बहुत विवाद हो गया। गौरव वल्लभ ने कहा कि हिंदू अलग है और हिंदुत्व अलग। गौरव वल्लभ के मुताबिक गांधी जी हिंदू हैं तो नाथूराम गोडसे हिंदुत्व। उन्होंने कहा कि गांधी जी ने जो किया वो हिंदू धर्म है, और गोडसे ने जो किया वो हिंदुत्व है। वो यहीं नहीं रुके, एक कदम और आगे बढ़कर ये कह दिया कि 'हिंदुत्व' हिंदू धर्म को मारता है।

क्या कहा गौरव वल्लभ ने

 कांग्रेस प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा, 'हिंदू धर्म का सबसे बड़ा अनुयायी कौन है? महात्मा गांधी जी। जो महात्मा गांधी जी ने सिखाया उसे हिंदू धर्म कहा जाता है। जो उन्होंने बताया वो हिंदू धर्म है। और जो नाथूराम गोडसे ने किया उसे हिंदुत्व कहते हैं। बस। इसे समझना इतना आसान है। अब कोई अंतर नहीं है। जो गांधी का हिंदू धर्म है वो हिंदू धर्म है। जो गोडसे का हिंदू है वो हिंदुत्व है। गोडसे ने गांधी को क्यों मारा? क्यों मारा? हिंदुत्व ने हिंदू धर्म को मारने की कोशिश क्यों की? क्योंकि उनके मन में हिंदू धर्म के सर्व धर्म संभाव, वसुधैव कुटुंबकम्, अच्छी शिक्षा कहीं से भी मिल सकती है, ऋगवेद की ये बातें समझ में नहीं आती थीं। और गोडसे का हिंदू क्या है, हिंदुत्व है। कि जो सर्व धर्म संभाव की बात कर रहा है, वसुधैव कुटुंबकम् की बात कर रहा है उसे गोली मारो।'

राहुल और सलमान खुर्शीद का बयान तो आपको याद होगा

 आपको याद होगा, कुछ दिन पहले हमने इसी शो में राहुल गांधी का एक बयान सुनाया था, जिसमें वो कह रहे थे कि हिंदुत्व मासूम लोगों को मारना सिखाता है...उससे पहले सलमान खुर्शीद ने तो हिंदुओं की तुलना बोकोहरम और ISIS के आतंकियों से कर दी थी..दरअसल ये चर्चा वहीं से शुरू हुई थी। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने भी उसी रास्ते पर चलते हुए हिंदुत्व की तुलना फुटबॉल टीम के बदमाश खिलाड़ियों से कर दी जो दूसरी टीम को सपोर्ट करने वाले लोगों पर हमले करते हैं। आज उसी लाइन पर चलते हुए गौरव वल्लभ एक कदम आगे बढ़  गए। शायद गौरव वल्लभ ने ये सोचा कि हिंदू-हिंदुत्व की इस बहस में कुछ फैक्टर मिसिंग है, और आज उन्होंने इसमें गांधी जी और गोडसे को जोड़ दिया। उन्होंने सोचा कि ऐसा करने से ये बहस और आगे चली जाएगी। ऐसा लग रहा है जैसे कांग्रेस में नेताओं के बीच Competition चल रहा है, कि कौन हिंदुत्व की सबसे अलग और सबसे Viral Defination दे सकता है।ये सब सुनकर आप भी सोचने लगे होंगे कि क्या वाकई हिंदू और हिंदुत्व में कोई अतंर है।

क्या है हिंदुत्व शब्द मतलब

हिंदू में त्व जुड़ जाता है तो हिंदुत्व हो जाता है...त्व का मतलब है-होना...यानि हिंदू होना ही हिंदुत्व है। इसी तरह व्यक्ति में त्व जुड़ जाता है तो व्यक्तित्व हो जाता है...यानि व्यक्ति है तो व्यक्तित्व है। यही बात मातृ पर लागू होती है...उसमें त्व जुड़ जाता है तो मातृत्व हो जाता है। उम्मीद है गौरव वल्लभ को ये समझ आ गया होगा कि हिंदू होना ही हिंदुत्व है...ऐसा नहीं है कि हिंदू की तुलना गांधी से की जाये और हिंदुत्व की गोडसे से।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!