सलमान खुर्शीद की किताब कांग्रेस की उम्मीदों पर फेर ना दे पानी, क्या कहते हैं लोग

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2021, 09:39 PM IST

सलमान खुर्शीद ने अपनी किताब सनराइज ओवर अयोध्या में हिंदुत्व और सनातनी धर्म की व्याख्या की है। लेकिन उनकी व्याख्या का विरोध भी हो रहा है, ऐसे में सवाल यह है कि कहीं उनकी व्याख्या कांग्रेस के लिए भारी तो नहीं पड़ जाएगी।

सलमान खुर्शीद की किताब कांग्रेस की उम्मीदों पर फेर ना दे पानी, क्या कहते हैं लोग

सलमान खुर्शीद कांग्रेस के कद्दावर नेताओं में से एक है। वो पेशे से वकील हैं जो बोलते या लिखते हैं सोच समझ कर लिखते हैं। जो कहतें है उसके पीछे पुख्ता आधार होता है। इस बात का दावा वो खुद करते हैं। हाल ही में उनकी किताब सनराइज ओवर अयोध्या- नेशनहुड इन ऑवर टाइम्स का विमोचन हुआ और उस इस किताब में द सैफ्रन स्काई नाम के चैप्टर में सनातनी धर्म और हिंदुत्व की व्याख्या की है। उनके हिसाब से आज का हिंदुत्व, आईएसआईएस और बोको हराम की तरह है। उनके इस विश्लेषण पर बीजेपी और दूसरे संगठन कड़ा प्रतिवाद कर रहे हैं तो कांग्रेस में भी दो राय है। सवाल यह है कि सलमान खुर्शीद की इस व्याख्या से कांग्रेस के लिए मुश्किल तो नहीं खड़ी होगी। इस विषय पर जनता क्या सोचती है उसे हम बताने की कोशिश करेंगे। लेकिन बीजेपी के दो नेताओं और मोदी सरकार में मंत्री गिरिराज सिंह और आर के सिंह ने क्या कहा उसे समझते हैं।

गिरिराज सिंह, आर के सिंह ने क्या कहा
विदेश से ज्ञान लेकर भारत को समझना कठिन-गिरिराज सिंह
सलमान खुर्शीद के बयान पर केंद्रीय मंत्री आर के सिंह कहा कि- क्या वह वह व्यक्ति नहीं है जिसने पाकिस्तान की सैन्य अकादमी में भारत का अपमान किया था? क्या वह विकलांगों के लिए धन का गबन करने वाला व्यक्ति नहीं है? एक पूरे धर्म को बदनाम करना शर्म और असहिष्णुता की बात है। कांग्रेस क्या कर रही है?



क्या है आम लोगों की राय
पांच राज्यों में होने वाले विधानसभा चुनावों से पहले हिंदुत्व पर सलमान खुर्शीद की व्याख्या कितना असर डालेगी इस पर अलग अलग हिस्सों में रहने वालों से समझने की कोशिश की गयी। लोगों का कहना है कि कांग्रेस के सामने दिक्कत है कि वो जमीनी स्तर पर लड़ाई से दूर हो गई है। जब सलमान खुर्शीद यह कहते हैं कि सनातनी धर्म और हिंदुत्व एक दूसरे से अलग हैं तो वो विशिष्ट लोगों की भाषा बन जाती है। यह एक ऐसा बिंदु है जहां पर बीजेपी के नेता इस बात पर जोर देना शुरू कर देते हैं कि कांग्रेस हमेशा से तुष्टीकरण की राजनीति करती रही है। 

End of Article