शुभेंदु अधिकारी का इस्तीफानामा, विधानसभा अध्यक्ष बोले फॉर्मेट सही नहीं, 21 दिसंबर को पेश होने का फरमान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 18, 2020, 06:25 PM IST

शुभेंदु अधिकारी ममता बनर्जी सरकार के साथ साथ टीएमसी को अलविदा कह चुके हैं। लेकिन पश्चिम बंगाल विधानसभा के स्पीकर का कहना है कि उनका इस्तीफा सही फॉर्मेट में नहीं था।

शुभेंदु अधिकारी का इस्तीफानामा, विधानसभा अध्यक्ष बोले फॉर्मेट सही नहीं, 21 दिसंबर को पेश होने का फरमान

कोलकाता। ममता बनर्जी के विशवस्त रहे शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे के बाद टीएमएसी में इस्तीफों की झड़ी लग गई। टीएमसी के जमीनी स्तर से जुड़े चेहरे एक एक कर इस्तीफा दे रहे हैं। लेकिन शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे पर विधानसभा के स्पीकर को ऐतराज है। उनका कहना है कि जिस तरह से शुभेंदु अधिकारी ने इस्तीफा दिया वो सही फॉर्मेट में नहीं था। 

'शुभेंदु अधिकारी के इस्तीफे का तरीका सही नहीं'
पश्चिम बंगाल विधान सभा के अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने पत्र की जांच की है और पाया है कि इसमें तारीख निर्दिष्ट नहीं है। मुझे सूचित नहीं किया गया था कि उनका (सुवेन्दु अधिकारी) इस्तीफा स्वैच्छिक और वास्तविक है। इसलिए इसे स्वीकार करना संभव नहीं है। मैंने उसे 21 दिसंबर को मेरे सामने पेश होने के लिए कहा है।

टीएमसी के एक और विधायक ने दिया इस्तीफा
बैरकपुर विधायक शीलभद्र दत्ता ने कहा कि  मैंने टीएमसी के सदस्य और पार्टी में मेरे द्वारा रखे गए अन्य सभी पदों के लिए अपना इस्तीफा दे दिया है। मैं 2006 से टीएमसी का हिस्सा रहा हूं। मैं भविष्य में बीजेपी में शामिल होने का फैसला करूंगा।इससे पहले आसान सोल में टीएमसी के कद्दावर चेहरा रहे जीतेंद्र तिवारी ने भी इस्तीफा दे दिया था। 

'टीएमसी कार्यकर्ता खुद को उपेक्षित महसूस करते हैं'
शुभेंदु अधिकारी के बारे में बताया जा रहा है कि वो गृहमंत्री अमित शाह के बंगाल दौरे के समय बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। बता दें कि अमित शाह दो दिन के बंगाल दौरे पर शनिवार को जा रहे हैं। इससे पहले बंगाल बीजेपी के कद्दावर नेता मुकुल रॉय ने कहा कि यह तो महज शुरुआत है। ममता बनर्जी जिस तरह से कुछ लोगों के प्रभाव में आ चुकी हैं उसके बाद टीएमसी में जमीनी स्तर से जुड़े लोग खुद को उपेक्षित महसूस कर रहे थे। 

अमित शाह के बंगाल दौरे का कार्यक्रम 19 दिसंबर
10.45 से 11. 15 AM  स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि
11.45 से 12.15 तक कोलकाता एयरपोर्ट से मेदिनीपुर  की यात्रा
12,30 से 13.00 तक सिद्धेश्वरी मंदिर में पूजा और खुदीराम बोस को श्रद्धांजलि
13.15 से 13.25 तक देवी महामाया मंदिर में पूजा
13.30 से 14.15 तक बेलिजुरी गांव में एक किसान के घर लंच
14.30 से 15.30 तक पब्लिक रैली

20 दिसंबर का कार्यक्रम
10.20 से 11.00 तक कोलकाता एयरपोर्ट से विश्व भारती हेलीपैड तक की यात्रा
11.00 से 12.40 तक विश्व भारती विश्वविद्यालय में कार्यक्रम
14.00 से 16 बजे तक हनुमान मंदिर स्टेडियम रोड से बोलपुर चौरास्ता तक।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

'वाराणसी की दोनों सीटें और नागपुर में क्यों हारी BJP, प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत'...कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार

'वाराणसी की दोनों सीटें और नागपुर में क्यों हारी BJP, प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत'...कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार

आज की ताजा खबर, 29 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमेरिका ने सहयोगी देशों को ईरान पर संभावित हमले के लिए तैयार रहने को कहा, राजा भैया को जान से मारने की धमकी...कांग्रेस बोली- प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत

'रिजीम चेंज' के लिए हिंसा की तो UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार ने सख्त की चरित्र सत्यापन की नीति

'रिजीम चेंज' के लिए हिंसा की तो UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार ने सख्त की चरित्र सत्यापन की नीति

'स्पीड, स्केल-कनेक्टिविटी बनी UP की पहचान', CM योगी ने की 'डबल इंजन' सरकार की तारीफ, अखिलेश पर हमला

'स्पीड, स्केल-कनेक्टिविटी बनी UP की पहचान', CM योगी ने की 'डबल इंजन' सरकार की तारीफ, अखिलेश पर हमला

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी मामला: सुप्रीम कोर्ट से संजय राउत ने मांगी बिना शर्त माफी, अदालत ने 17 नवंबर को व्यक्तिगत पेशी का दिया निर्देश

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी मामला: सुप्रीम कोर्ट से संजय राउत ने मांगी बिना शर्त माफी, अदालत ने 17 नवंबर को व्यक्तिगत पेशी का दिया निर्देश