कोल स्कैम से जुड़े केस में अभिषेक बनर्जी को राहत, 19 जुलाई तक गिरफ्तारी पर रोक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 17, 2022, 01:01 PM IST

कोल स्कैम से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अभिषेक बनर्जी को फौरी तौर पर राहत मिल गई है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय को 19 जुलाई तक गिरफ्तार नहीं करने के आदेश दिए हैं।

कोल स्कैम से जुड़े केस में अभिषेक बनर्जी को राहत, 19 जुलाई तक गिरफ्तारी पर रोक

कोल स्कैम में मनी लॉन्ड्रिंग के आरोपों का सामना कर रहे अभिषेक बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने उनकी गिरफ्तारी पर 19 जुलाई तक के लिए रोक लगा दी है। इसके साथ ही उनसे कोलकाता में ही पूछताछ की जाएगी। प्रवर्तन निदेशालय ने सुप्रीम कोर्ट को बताया कि टीएमसी नेता अभिषेक बनर्जी पश्चिम बंगाल कोयला घोटाला मामले में संभावित आरोपी हैं और उन्हें दिल्ली में उनसे पूछताछ करने की जरूरत है। प्रवर्तन निदेशालय ने अपने तर्क में कहा कि कोलकाता में उनसे पूछताछ करना मुश्किल होगा।
 
अभिषेक बनर्जी और मनी लॉन्ड्रिंग केस

  1. एससी ने ईडी को जारी किया नोटिस
  2. 19 जुलाई तक गिरफ्तारी नहीं
  3.  19 जुलाई को फिर होगी सुनवाई तय किया गया
  4. अंतरिम आदेश में 24 घंटे की नोटिस देने के बाद प्रवर्तन निदेशालय कोलकाता में अभिषेक बनर्जी से पूछताछ कर सकती है। 
End of Article