Delhi Rain: दिल्ली-NCR में भारी बारिश, कुछ ही देर में राजधानी की सड़कें हुई जलमग्न, देखें Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 5, 2020, 06:18 PM IST

Delhi Rain Today: दिल्ली एनसीआर में बारिश के बाद लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। राजधानी के कई जगहों से बारिश की तस्वीरें सामने आ रही है।

Delhi Rain: दिल्ली-NCR में भारी बारिश, कुछ ही देर में राजधानी की सड़कें हुई जलमग्न, देखें Video
Photo Credit: ANI

नई दिल्ली : दिल्ली एनसीआर में शनिवार की शाम को बारिश की फुहारों के साथ ही लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। राजधानी दिल्ली और इसके आस-पास के कई इलाकों में शाम को अच्छी-खासी बारिश हुई जिसकी तस्वीरें सामने आ रही है।  

भारी बारिश के कारण राजधानी के साउथ एवेन्यू के पास भारी मात्रा में पानी जमा हो गया जिससे सड़कें बारिश के पानी से लबालब भर गई। इसके अलावा नई दिल्ली के तीन मूर्ति इलाके में भी भारी बारिश के कारण सड़कों पर काफी जलजमाव की स्थिति पैदा हो गई। इनकी वीडियो सामने आ रही हैं।

बता दें कि मौसम विभाग ने अनुमान जताया था कि आज से देश की राजधानी सहित देश के कई हिस्सों में रोजाना लगातार अच्छी बारिश के संकेत हैं। उत्तर दक्षिण और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में मानसून के सक्रिय होने का अनुमान जताया गया है। इन क्षेत्रों में भी वर्षा जारी रहने के आसार जताए गए हैं।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली को लेकर मौसम विभाग ने पहले ही अनुमान जताया था कि आसमान में बादल छाने के साथ ही हल्की बारिश की संभावना हो सकती है। 

End of Article