Punjab civic poll results: पंजाब स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 7 नगर निगमों पर कब्जा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 17, 2021, 01:11 PM IST

Punjab civic poll results Today : इस चुनाव में 71.31 प्रतिशत वोट पड़े। इस चुनाव में कांग्रेस, आप, भाजपा और अकाली दल के बीच मुकाबला है। किसान आंदोलन के बीच ये नतीजे अहम साबित होंगे।

Punjab civic poll results: पंजाब स्थानीय निकाय चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 7 नगर निगमों पर कब्जा
Photo Credit: PTI

चंडीगढ़ : पंजाब में 109 नगर परिषदों एवं अबोहार, बठिंडा, बटाला, कपूरथला, मोहाली, होशियारपुर, पठानकोट और मोगा की आठा नगर निगमों के लिए कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती जारी है। स्थानीय निकाय चुनावों के रिजल्ट की घोषणा आज होगी। होशियारपुर में कांग्रेस का पलड़ा भारी है। यहां के ज्यादातर वार्डों पर कांग्रेस जीतती दिख रही है। किसान आंदोलन के बावजूद होशियारपुर में भाजपा के दो उम्मीदवार विजयी हुए हैं। बटाला में छह वार्डों पर कांग्रेस, एक पर भाजपा और एक पर निर्दलीय उम्मीदवार विजयी हुआ है। राज्य के 2302 वार्डों, आठ नगर निगमों, 109 निगम परिषदों एवं नगर पंचायतों के लिए वोटों की मतगणना हो रही है।  

सात नगर निगमों पर कांग्रेस का कब्जा
कांग्रेस ने पूर्ण बहुमत के साथ सात नगर निगमों अबोहार, बठिंडा, बटाला, कपूरथला, होशियापुर, पठानकोट और मोगा पर कब्जा कर लिया है। मोहाली नगर निगम के वोटों की गिनती गुरुवार को की जाएगी।

पठानकोट के कुल वार्डों में कांग्रेस 24, भाजपा छह सीटों पर आगे चल रही है। कुराली के कुल 17 वार्डों में कांग्रेस 9, निदर्लीय पांच, शिअद दो और भाजपा एक पर आगे चल रही है। अबोहार- यहां के 50 वार्डों में कांग्रेस ने 49 सीटों पर जीत दर्ज की है। शिअद के खाते में एक वार्ड गया है। रोपड़- कुल 21 वार्डों में से कांग्रेस 16, अकाली दो और निर्दलीय तीन सीटों पर आगे चल रहे हैं। बठिंडा-यहां के 50 वार्डों में से कांग्रेस 28 वार्डों और अकाली दल सात पर आगे है।

कांग्रेस का दबदबा
मोगी के 50 वार्डों में से 15 पर अकाली दल, 13 पर कांग्रेस, 4 पर आप और नौ पर अन्य उम्मीदवार विजयी हुई हैं। मजिठा नगर पंचायत में शिअद 10, कांग्रेस दो और निर्दलीय ने एक वार्ड पर जीत दर्ज की है। अबोहार के कुल 50 वार्डों में कांग्रेस 36 पर जीत दर्ज कर रही है। बढ़नी कालान में कांग्रेस नौ वार्डों, आप तीन ओर शिअद एक पर विजयी हुई है। कांग्रेस ने आठ सीटें जीतकर रामदास नगर पंचायत पर अपना परचम फहराया है। यहां शिअद को तीन सीटें मिली हैं।   

मतगणना केंद्रों पर भारी सुरक्षा
पंजाब पुलिस के एसएसपी रचपाल सिंह ने कहा है कि निष्पक्ष एवं स्वतंत्र मतदान कराने के लिए तीन स्तरीय सुरक्षा की गई। मतगणना केंद्रों पर मतदान से जुड़े कर्मियों के अलावा वहां किसी और के जाने की इजाजत नहीं है। अति संवेदनशील मतगणना केंद्रों पर सुरक्षाबलों की अतिरिक्त व्यवस्था की गई है। पुलिस अधिकारी ने कहा कि इस बार यह सुनिश्चित किया जाएगा कि चुनाव परिणाम आने के बाद किसी तरह का कोई संघर्ष न हो।  

9,222 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा
राज्य में 14 फरवरी को मतदान हुआ। आज शुरू हो रही मतगणना में 9,222 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होगा। इस चुनाव में 71.31 प्रतिशत वोट पड़े। इस चुनाव में कांग्रेस, आप, भाजपा और अकाली दल के बीच मुकाबला है। इस बीच, पंजाब राज्य निर्वाचन आयोग (एसईसी) ने एसएएस नगर के नगर निगम चुनाव में 14 फरवरी को मतदान के दौरान दो बूथों पर अनियमितता की खबरें मिलने के बाद इन स्थानों पर फिर से चुनाव कराने के निर्देश दिए हैं। 

तीन बूथों पर दोबारा चुनाव के निर्देश 
इससे पहले पटियाला के पतरन और समाना नगर परिषद के तीन बूथों पर भी चुनाव के निर्देश दिए गए थे और इन जगहों पर आज दोबारा मतदान हो रहा है। यहां कुछ शरारती तत्वों द्वारा ईवीएम को क्षति पहुंचाने की खबरें आई थीं। एसएएस नगर में मतों की गिनती 18 फरवरी को होगी। विपक्षी पार्टियों ने सत्तारूढ़ कांग्रेस पर ‘बूथ पर कब्जा करने’और ‘हिंसा में संलिप्त’रहने के आरोप लगाए थे।

सियासी रूप से अहम होंगे चुनाव नतीजे
पंजाब स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजे राजनीतिक रूप से काफी अहम होंगे क्योंकि ये चुनाव परिणाम ऐसे समय आ रहे हैं जब तीन नए कृषि कानूनों के खिलाफ राज्य के किसान लामबंद हैं और वे इन कानूनों को वापस लिए जाने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं। पंजाब राजनीतिक रूप से किसान एक मजबूत पक्ष रखते हैं। आंदोलन के बीच उनका झुकाव किस पार्टी की तरफ है स्थानीय निकाय चुनाव परिणाम से इसके बारे में भी पता चलेगा। वैसी भी राज्य में अगले साल विधानसभा चुनाव होने हैं। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

राज्यसभा चुनाव: BJP ने उत्तराखंड और प. बंगाल उम्मीदवारों की लिस्ट निकाली, इन्हें मिला टिकट

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'9/11 जैसे हमले हों, काफिरों का विमान उड़े...', फ्लाईदुबई हाईजैकिंग की नाकाम कोशिश पर अल-कायदा का समर्थन, आतंकी संगठन ने क्या कहा?

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

'गाजा पर गमजदा शहजादा, फिलिस्तीन का बैग लेकर जाने वाली राजकुमारी के मुंह से कैप्टन स्मित की तारीफ में एक शब्द भी क्यों नहीं निकल रहा है', सुधांशु त्रिवेदी का राहुल-सोनिया पर तीखा हमला

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

Jantar Mantar Protest: महिला पत्रकार ने दिल्ली पुलिस पर लगाया उत्पीड़न का आरोप, किया विरोध प्रदर्शन, CJP ने दिया अल्टीमेटम

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई

135 साल पुरानी Central Secretariat Library होगी शिफ्ट? सुप्रीम कोर्ट ने लिया स्वत: संज्ञान, सोमवार को सुनवाई