Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी का 72वां जन्मदिन, ऐसे दें उन्हें शुभकामना संदेश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 17, 2022, 06:01 AM IST

Narendra Modi Birthday Wishes: पीएम के इस जन्मदिन के अवसर पर आप भी उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं संदेश दे सकते हैं। हम आपके लिए यहां कुछ शुभकामना संदेश लेकर आए हैं। उम्मीद है आपको ये संदेश जरूर पसंद आएंगे। 

Narendra Modi Birthday: प्रधानमंत्री मोदी का 72वां जन्मदिन, ऐसे दें उन्हें शुभकामना संदेश
Photo Credit: PTI

Narendra Modi Birthday Wishes: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को 72 साल के हो जाएंगे। अपने जन्मदिन मौकों पर वह अपनी मां से आशीर्वाद लेते रहे हैं तो कभी इस खास दिन वह विशेष कार्यक्रमों में नजर आए हैं। देश और दुनिया भर में उन्हें करोड़ों प्रशंसक हैं। पीएम मोदी को चाहने वाले उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं एवं लंबे एवं स्वस्थ जीवन की कामना करते हैं। पीएम के इस जन्मदिन के अवसर पर आप भी उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं संदेश दे सकते हैं। हम आपके लिए यहां कुछ शुभकामना संदेश लेकर आए हैं। उम्मीद है आपको ये संदेश जरूर पसंद आएंगे। 

इस जन्मदिन के मौके पर पीएम पीएम मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में होंगे। इस पार्क में वह नामीबिया से लाए गए आठ चीतों को देश को सौंपेंगे। देश में चीतों की आबादी एक बार फिर बढ़ाने के लिए नामीबिया से चीतों को मंगाया गया है। 

Narendra Modi Birthday Wishes

साल 2014 में पीएम बनने के बाद अपने जन्मदिन के अवसर पर अपनी मां हीराबा से मिलने के लिए अहमदाबाद गए। मीदो के 64वें जन्मदिवस के मौके पर उनकी मां ने उन्हें 5001 रुपए तोहफे के रूप में दिया। 

Narendra Modi Birthday Wishes

साल 2015 में अपने जन्मदिन के मौके पर प्रधानमंत्री ने सेना के साथ 1965 के भारत-पाक युद्ध के गोल्डेन जुबली का जश्न मनाया। पीएम मोदी का जन्मदिन मनाने के लिए 365 किलोग्राम का एक लड्डू भी तैयार किया गया। 

Narendra Modi Birthday Wishes

साल 2016 में पीएम अपने जन्मदिन पर एक बार फिर अपनी मां से मिलने के लिए अहमदाबाद गए। इस दिन वह अहमदाबाद में एक कार्यक्रम में भी शरीक हुए। इस कार्यक्रम में दिव्यागं जनों में सहायता बांटी गई। अपने 67वें जन्मदिन के अवसर पर प्रधानमंत्री ने सरदार सरोवर डैम परियोजना देश को समर्पित की। वह आईएएफ के मार्शल अर्जन सिंह के घर भी गए। 

Narendra Modi Birthday Wishes

साल 2018 में पीएम ने अपना 68वां जन्मदिन अपने निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी में मनाया। यहां वे एक स्कूल में गए और बच्चों को सोलर लैंप, स्टेशनरी, स्कूल बैग और नोट बुक दिए।

End of Article