JNU में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का आज अनावरण करेंगे PM मोदी, विरोध में उतरा जेएनयूएसयू

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 12, 2020, 07:46 AM IST

इससे पहले विवि के वाइस चांसलर एम जगदीश कुमार ने रविवार को बताया कि पीएम मोदी 12 नवंबर को जेएनयू परिसर में स्वामी विवेकानंद की एक आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

JNU में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का आज अनावरण करेंगे PM मोदी, विरोध में उतरा जेएनयूएसयू

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार को जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद की एक आदमकद प्रतिमा का अनावरण करने वाले हैं। पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए शाम 6.30 बजे इस प्रतिमा का अनावरण करेंगे। हालांकि, प्रतिमा के अनावरण को लेकर विवाद शुरू हो गया है। जेएनयूएसयू ने प्रतिमा अनावरण के पीएम का कार्यक्रम का विरोध किया है। इस कार्यक्रम के विरोध में जेएनयूएसयू आज शाम पांज बजे से विश्वविद्यालय के नॉर्थ गेट पर धरना देगा। जेएनयूएसयू ने छात्रों से विवि के नॉर्थ गेट पर जुटने की अपील की है।

वाइस चांसलर ने दी जानकारी
इससे पहले विवि के वाइस चांसलर एम जगदीश कुमार ने रविवार को बताया कि पीएम मोदी 12 नवंबर को जेएनयू परिसर में स्वामी विवेकानंद की एक आदमकद प्रतिमा का अनावरण करेंगे। यह कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संपन्न होगा। जगदीश कुमार ने एक आधिकारिक बयान में भी कहा कि प्रतिमा के अनावरण के बाद स्वामी विवेकानंद पर एक कार्यक्रम भी होगा। 

JNUSU

वीसी ने जारी किया आधिकारिक बयान
अपने आधिकारिक बयान में वीसी ने कहा, 'स्वामी विवेकानंद भारत के सर्वाधिक ज्ञानों महापुरुषों एवं आध्यात्मिक नेताओं में से एक हैं। इनके जैसी विभूति को पाकर भारत खुद को गौरवान्वित महसूस करता है। उन्होंने युवकों को आजादी, विकास और शांति एवं सद्भाव का संदेश दिया। जेएनयू के पूर्व छात्रों के समर्थन से विश्वविद्यालय परिसर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा लगाई गई है।'
 

End of Article