Sanjay Raut की गिरफ्तारी पर Aaditya Thackeray बोले- Shiv Sena को खत्म करने की हो रही है साजिश

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 1, 2022, 03:01 PM IST

शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे ने पार्टी नेता संजय राउत का बचाव करते हुए कहा है कि राज्य में गलत के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा है।

Sanjay Raut की गिरफ्तारी पर Aaditya Thackeray बोले- Shiv Sena को खत्म करने की हो रही है साजिश
Photo Credit: ANI

Patra Chawl Scam Live Updates: Sanjay Raut की की गिरफ्तारी पर Shiv Sena नेता Aaditya Thackeray ने बड़ा बयान दिया है, उन्हींने सीधे तौर पर BJP पर निशाना साधते हुए कहा कि - 'Raut की गिरफ्तारी ShivSena को खत्म करने की साजिश के तहत हुई है, Maharashtra की।आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है।' सिंधुदुर्ग में एक सभा को संबोधित करते हुए आदित्य ठाकरे ने कहा कि गलत के खिलाफ आवाज उठाने वालों को दबाया और निशाना बनाया जा रहा है।

क्या कहा आदित्य ठाकरे ने

आदित्य ठाकरे ने कहा, 'जब उद्धव जी सीएम थे तो किसी को नहीं लगा कि उनके साथ भेदभाव किया जा रहा है। लेकिन अब जानबूझकर क्षेत्रवाद लाया जा रहा है...लोगों में फूट डालने की कोशिश की जा रही है। वे महाराष्ट्र को नीचे ले जाना चाहते हैं और इसे 5 भागों में विभाजित करना चाहते हैं। महंगाई और बेरोजगारी है। लेकिन केवल एक चीज जिस पर लोग ध्यान केंद्रित कर रहे हैं वह है- राजनीति और अन्य दलों के विधायकों को तोड़ना। आप जानते हैं कि राज्यपाल ने हाल ही में क्या कहा। उन्होंने जानबूझकर ठाणे और मुंबई का नाम लिया जहां चुनाव होने जा रहे हैं।'

बचाव में उतरी शिवसेना

इससे पहले शिवसेना के नेता संजय राउत के भाई सुनील राउत ने कहा था कि महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना राउत परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। विखरोली से विधायक सुनील राउत ने ‘पीटीआई’ से कहा, ‘शिवसेना और उद्धव जी मजबूती से हमारे साथ खड़े हैं। (संजय राउत की गिरफ्तारी के खिलाफ) हमारी लड़ाई शुरू हो गई है।’

End of Article