Navjot Singh Sidhu: पटियाला जेल में सजा काट करे नवजोत सिंह सिद्धू बने क्लर्क, तीन महीने की ट्रेनिंग के बाद ये होगी सैलरी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2022, 03:20 PM IST

Navjot singh Sidhu:1988 के रोड रेज मामले में दोषी करार देने के बाद पटियाला सेंट्रल जेल में सजा काट रहे नवजोत सिंह सिद्धू अब क्लर्क के तौर पर काम रहे हैं। तीन महीने की ट्रेनिंग के बाद उनको सैलरी मिलनी शुरू होगी।

Navjot Singh Sidhu: पटियाला जेल में सजा काट करे नवजोत सिंह सिद्धू बने क्लर्क, तीन महीने की ट्रेनिंग के बाद ये होगी सैलरी
Photo Credit: ANI

Navjot singh Sidhu: रोड रेज मामले में पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू पटियाला सेंट्रल जेल में अपनी सजा काट रहे हैं। वहीं जेल में अब नवजोत सिंह सिद्धू क्लर्क के तौर पर काम कर रहे हैं। सिद्धू को शुरू में तीन महीने की ट्रेनिंग दी जा रही है। ट्रेनिंग के दौरान सिद्धू को कोर्ट के लंबे फैसलों को संक्षिप्त करने के साथ ही जेल रिकॉर्ड को संकलित करने के बारे में बताया जाएगा। 

पहले 90 दिनों तक काम के लिए सिद्धू को नहीं मिलेंगे कोई पैसे

जेल नियमावली के अनुसार नवजोत सिंह सिद्धू को पहले 90 दिनों तक इस काम के लिए कोई पैसे नहीं दिए जाएंगे। ट्रेनिंग पूरा होने के बाद उन्हें 40 रुपए से 90 रुपए प्रति दिन मिलेंगे। उनकी सैलरी उनके कौशल के आधार पर तय की जाएगी और कमाई उनके बैंक खाते में जमा की जाएगी। जेल के एक अधिकारी के मुताबिक नवजोत सिंह सिद्धू बैरक से ही काम करेंगे, क्योंकि वह एक हाई प्रोफाइल कैदी हैं। जेल की फाइलें उन्हें बैरक में ही भेजी जाएंगी, क्योंकि उन्हें अपने सेल से बाहर निकलने की अनुमति नहीं है।

जेल अधिकारियों के मुताबिक सिद्धू ने मंगलवार से क्लर्क के तौर पर काम करना शुरू किया था। वह दो शिफ्टों में काम करेंगे, जोकि सुबह 9 बजे से 12 बजे और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक है।  वहीं इस बीच सिद्धू को जिस बैरक में रखा गया है, उसके अंदर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। पांच वार्डन और चार जेल कैदियों को भी सिद्धू पर नजर रखने को कहा गया है। 

सुप्रीम कोर्ट ने सिद्धू को सुनाई है एक साल की सजा

क्रिकेटर से नेता बने सिद्धू को 1988 के रोड रेज मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 19 मई को एक साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई थी।  सजा सुनाए जाने के बाद सिद्धू ने 20 मई को पटियाला की निचली अदालत में आत्मसमर्पण किया था। जेल जाने के बाद एक मेडिकल बोर्ड ने नवजोत सिंह सिद्धू के लिए डाइट चार्ट बनाया है। डाइट चार्ट अभी जेल तक नहीं पहुंचा है। सिद्धू सलाद और फल खा रहे हैं। उन्होंने गेहूं से एलर्जी होने की बात कहकर दाल-रोटी खाने से मना कर दिया था।

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

पश्चिम बंगाल: दक्षिण 24 परगना में उद्घाटन के दौरान चर्च में तोड़फोड़, पादरियों और श्रद्धालुओं पर हमला, महिलाओं से बदसलूकी का भी आरोप

पश्चिम बंगाल: दक्षिण 24 परगना में उद्घाटन के दौरान चर्च में तोड़फोड़, पादरियों और श्रद्धालुओं पर हमला, महिलाओं से बदसलूकी का भी आरोप

तिरुवनंतपुरम में BJP मुख्यालय पर बीयर की बोतलें फेंकने का मामला, 2 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, CCTV से हुई पहचान

तिरुवनंतपुरम में BJP मुख्यालय पर बीयर की बोतलें फेंकने का मामला, 2 कांग्रेस कार्यकर्ता गिरफ्तार, CCTV से हुई पहचान

'सरकार बदल गई, लेकिन भ्रष्टाचार नहीं', RG Kar केस में CBI जांच से नाखुश पीड़िता की मां

'सरकार बदल गई, लेकिन भ्रष्टाचार नहीं', RG Kar केस में CBI जांच से नाखुश पीड़िता की मां

आज की ताजा खबर, 2 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमित शाह की आज हैदराबाद में पदयात्रा, नितिन नवीन बिहार, बंगाल में करेंगे रैली... जयशंकर ने की अमेरिका में भारत के महावाणिज्य दूतों से मुलाकात

आज की ताजा खबर, 2 नवंबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमित शाह की आज हैदराबाद में पदयात्रा, नितिन नवीन बिहार, बंगाल में करेंगे रैली... जयशंकर ने की अमेरिका में भारत के महावाणिज्य दूतों से मुलाकात

हैदराबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 'पदयात्रा' आज, SIR पर कांग्रेस के 'झूठे नैरेटिव' का देंगे जवाब

हैदराबाद में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की 'पदयात्रा' आज, SIR पर कांग्रेस के 'झूठे नैरेटिव' का देंगे जवाब