Earthquake News: दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 12, 2020, 06:41 PM IST

Earthquake news today: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए हए हैं। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद में भी भूकंप के झटके महससू किए गए हैं।

Earthquake News: दिल्ली-NCR में महसूस किए गए भूकंप के झटके

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके महसूस किए हए हैं। दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद में भी भूकंप के झटके महससू किए गए हैं। भूकंप के बाद लोग घरों से बाहर निकल गए। पौने छह बजे के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए। मौसम विभाग ने पूर्वी दिल्ली को भूकंप का केंद्र बताया है, रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 3.5 मापी गई है। ये लॉकडाउन ऐसे समय में आया है, जब लोग कोरोना लॉकडाउन के चलते घरों में बंद हैं।

भूकंप के बाद लोगों के ट्विटर पर अलग-अलग रिएक्शन आ रहे हैं, लोगों का कहना है कि कोरोना कहता है कि अंदर रहो, भूकंप कहता है कि बाहर निकलो, इंसान आखिर क्या करे: 

भूकंप पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया, 'दिल्ली में भूकंप के झटके महसूस किए गए। आशा है कि सभी लोग सुरक्षित हैं। मैं सभी की सुरक्षा के लिए प्रार्थना करता हूं।'

End of Article