लाउडस्पीकर पर 3 मई का अल्टीमेटम, राज ठाकरे ने आज बुलाई पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2022, 11:48 AM IST

लाउडस्पीकर विवाद के बीच आज मनसे प्रमुख राज ठाकरे ने अपनी पार्टी के नेताओं की अहम बैठक बुलाई है। इसमें आगे की रणनीति के बारे में चर्चा की जाएगी।

लाउडस्पीकर पर 3 मई का अल्टीमेटम, राज ठाकरे ने आज बुलाई पार्टी के शीर्ष नेताओं की बैठक
Photo Credit: ANI

मुंबई: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के मुखिया राज ठाकरे ने लाउडस्पीकर का मुद्दा क्या उठाया कि देखते ही देखते यह देशव्यापी मुद्दा बन गया है। इस बीच आज राज ठाकरे ने आज अपने आवास पर मनसे के शीर्ष नेताओं की एक अहम बैठक बुलाई है। आज की इस बैठक में 3 मई तक लाउडस्पीकर हटाने के मनसे के अल्टीमेटम पर चर्चा की जाएगी। इसके अलावा 1मई को पार्टी की फिर बैठक होनी है जिसमें जून में प्रस्तावित राज ठाकरे की अयोध्या यात्रा के मुद्दों को लेकर रणनीति तैयार की जाएगी।

जून में जाएंगे अयोध्या

आपको बता दें कि महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने रविवार को कहा था कि वह भगवान राम के दर्शन करने के लिए पांच जून को अयोध्या जाएंगे। साथ ही, उन्होंने कहा कि अगर तीन मई तक मस्जिदों से लाउडस्पीकर नहीं उतारे गए तो ‘हिंदू भाई’ तैयार रहें। ठाकरे के कहा कि अजान के लिए लाउडस्पीकर का इस्तेमाल धार्मिक के बजाय सामाजिक मुद्दा अधिक है। मनसे प्रमुख ने कहा कि वह नहीं चाहते कि समाज की शांति भंग हो, लेकिन ‘अगर लाउडस्पीकर का इस्तेमाल जारी रहा तो उन्हें (मुसलमान) भी हमारी प्रार्थनाएं लाउडस्पीकर पर सुननी पड़ेंगी।'

तीन मई तक का दिया है अल्टीमेटम

राज ठाकरे ने अपनी मांग दोहराते हुए कहा कि तीन मई तक मस्जिदों पर लगे लाउडस्पीकर हटा दिए जाएं, वरना मनसे मस्जिदों के बाहर लाउडस्पीकर पर ‘हनुमान चालीसा’ बजाएगी। उन्होंने कहा कि लोग सोचते हैं कि मस्जिद के ऊपर लाउडस्पीकर का बजना एक धार्मिक मुद्दा है, लेकिन यह एक सामाजिक मामला है। राज के इस बयान पर पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) के एक नेता के कथित बयान कि किसी को भी मस्जिदों के ऊपर लाउडस्पीकर छूने की अनुमति नहीं दी जाएगी। शिवसेना सांसद संजय राउत द्वारा उन्हें ‘नव हिंदू ओवैसी’ कहने के बारे में पूछे जाने पर राज ठाकरे ने कहा कि वह ‘रीढविहीन लोगों’ की बात का जवाब नहीं देते हैं।

End of Article