लेह : लेह की अपनी यात्रा पर पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी निमू में सैनिकों को संबोधित किया। पीएम मोदी शुक्रवार सुबह चीफ ऑफ आर्मी स्टॉफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत और सेना प्रमुख एमएम नरावणे के साथ लेह पहुंचे। यहां वह सेना और वायुसेना के अधिकारियों से मिले। इस दौरान सेना के अधिकारियों ने प्रधानमंत्री को वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) के ताजा हालात के बारे में जानकारी दी। निमू सिंधु नदी के तट पर 11,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है और यह यह जंस्कार पर्वत श्रृंखला से घिरा हुआ है।
लेह में PM मोदी के भाषण का मुख्य अंश
End of Article

