Bihar RJD: जगदानंद सिंह बने रहेंगे RJD के प्रदेश अध्यक्ष, लालू-तेजस्वी का भरोसा बरकरार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2022, 04:12 PM IST

Bihar RJD president: जगदानंद सिंह के हाथ में दूसरी बार बिहार राष्ट्रीय जनता दल की कमान आई है, उन्हें पार्टी ने फिर से प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है।

Bihar RJD: जगदानंद सिंह बने रहेंगे RJD के प्रदेश अध्यक्ष, लालू-तेजस्वी का भरोसा बरकरार

बिहार राज्य में RJD की अपनी पार्टी में सांगठनिक चुनाव की प्रक्रिया चल रही है, गौर हो कि राजद कार्यालय में वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने कार्यकाल खत्म होने के बाद दोबारा इस पद के लिए नामांकन किया था, जैसा कि अनुमान लगाया जा रहा था वैसा ही हुआ और राष्ट्रीय जनता दल ने दूसरी बार जगदानंद सिंह को प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किया है।

गौर हो कि प्रदेश अध्यक्ष के पद के लिए जगदानंद के विरोध में कोई खड़ा नहीं हुआ था इसलिए उन्हें निर्विरोध चुन लिए गया,  जगदानंद सिंह के प्रस्तावक तेजस्वी यादव बने थे। जगदानंद अभी भी इस पद के लिए पार्टी सुप्रीमो लालू की पहली पसंद हैं लिहाजा, उनका प्रदेश अध्यक्ष बने रहने का रास्ता साफ हो गया था और वैसा ही हुआ भी वो फिर से पार्टी की कमान संभालने जा रहे हैं।

'मेरा मन नहीं, शरीर थक गया है'

कहा जा रहा है कि जगदानंद बिहार प्रदेश अध्यक्ष का पद छोड़ने का मन बना चुके थे, हालांकि उन्होंने कहा था कि मेरा मन नहीं, शरीर थक गया है। पहले 12-12 घंटे तक काम करते थे, लेकिन अब 6 घंटे ही कर पा रहे हैं, हर शख्स के सेवानिवृत्त होने की एक उम्र होती है।

लालू यादव ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने का निर्देश दिया

वैसे बताते हैं कि लालू यादव ने उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की कमान संभालने का निर्देश दिया। इसके बाद वे इस पद के लिए तैयार हो गए, वैसे प्रदेश अध्यक्ष के लिए कई दावेदार रेस में थे इनमें श्याम रजक, भूदेव चौधरी, अब्दुल बारी सिद्दिकी, उदय नारायण चौधरी के नाम सुर्खियों में थे।

End of Article