बेटी के कहने पर लॉकडाउन में की थी शादी, जानिए कौन हैं मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 4, 2021, 09:05 AM IST

भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद और भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार मनोज तिवारी हाल में दूसरी बार पिता बने हैं। तिवारी ने पिछले साल लॉकडाउन के दौरान शादी रचाई थी।

बेटी के कहने पर लॉकडाउन में की थी शादी, जानिए कौन हैं मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी

नई दिल्ली:  भारतीय जनता पार्टी के लोकसभा सांसद और भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार मनोज तिवारी हाल में दूसरी बार पिता बने हैं। खुद मनोज तिवारी ने ट्वीट कर एक फोटो साझा करते हुए बताया कि उनके घर में एक नन्ही परी आई है। जैसे ही यह खबर सामने आई तो सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया। लोगों के लिए सबसे बड़ा सरप्राइज रहा उनकी दूसरी शादी की बात, क्योंकि अभी तक मनोज तिवारी ने अपनी दूसरी शादी की बात सार्वजनिक नहीं थी।

मनोज तिवारी ने 2020 में कोरोना वायरस की वजह से लगे लॉकडाउन में शादी की थी। अब अपनी दूसरी शादी के बारे में मनोज तिवारी ने खुलकर बात की है। तिवारी ने खुलासा किया है कि उन्होंने अपनी बेटी जिया के कहने पर दूसरी शादी की थी।

(बेटी के साथ मनोज तिवारी)

 मनोज तिवारी 8 साल पहले अपनी पहली पत्नी रीना से अलग हो गए थे और 2012 में उन्होंने एक दूसरे को तलाक दे दिया था। दोनों की शादी 1999 में हुई थी। पहली शादी से मनोज तिवारी की एक बेटी है जो अपनी मां के साथ ही रहती है लेकिन मनोज तिवारी बेटी से कभी अलग नहीं हुए और दोनों बाप-बेटी में एक अच्छी बॉन्डिंग है।

एक इंटरव्यू के दौरान मनोज तिवारी ने कहा था कि वह अपनी पहली पत्नी से कभी अलग नहीं होना चाहते थे लेकिन दवाब के कारण उन्हें अलग होना पड़ा। खबरों की मानें तो मनोज तिवारी की पत्नी रीना को एक्ट्रेस श्वेता  तिवारी से मनोज की नजदीकियां बिल्कुल पंसंद नहीं थी।

वहीं बात करें मनोज तिवारी की दूसरी पत्नी की तो वो भी एक भोजपुरी सिंगर हैं और उनका नाम सुरभि तिवारी हैं जिन्होंने कई लोकप्रिय भोजपुरी गाने गाए हैं। सुरभि और मनोज ने पिछले साल ही शादी रचाई थी।


बिहार की रहने वाली सुरभि तिवारी का जन्म पटना में हुआ है और उनकी पढ़ाई लिखाई भी वहीं हुई हैं। अपनी दूसरी शादी के बारे में बात करते हुए, मनोज ने ईटाइम्स को बताया कि सुरभि और मैंने लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में शादी कर ली थी। वह मेरे प्रशासनिक काम देखती हैं। तिवारी ने बता कि सुरभि एक गायिका हैं और उसने मेरे एक संगीत वीडियो में गाना गाया है। यह बेटी रिती थी जिसने मुझे सुरभि से शादी करने का सुझाव दिया। वह और सुरभि एक दूसरे के साथ बहुत सहज हैं। 

अपनी नवजात बच्ची का नामकरण करने के बारे में पूछे जाने पर, तिवारी ने कहा, "रिती मेरे नवजात बच्ची के नाम  रखेगी। दोनों बहनें नहीं मिली हैं और मैं इसके लिए उत्सुक हूं। उन्होंने नवजात बेटी को वीडियो कॉल पर देखा, लेकिन अभी मुलाकात नहीं हो पाई है। रिती फिलहाल मुंबई में अपनी मां के साथ रहती हैं लेकिन समय-समय पर दिल्ली पिता के साथ समय बिताने के लिए आती रहती हैं।

End of Article