जहांगीरपुरी हिंसा: पुलिस ने गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, अब तक 24 गिरफ्तार

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Apr 19, 2022, 12:13 PM IST

Jahangirpuri Hinsa: दिल्ली के जहांगीपुरी में हुई हिंसा पर पुलिस ने अपनी आरंभिक जांच रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंप दी है। पुलिस के अनुसार अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

जहांगीरपुरी हिंसा: पुलिस ने गृह मंत्रालय को सौंपी रिपोर्ट, अब तक 24 गिरफ्तार

Jahangirpuri Hinsa: हनुमान जयंती के मौके पर बीते शनिवार को दिल्ली के जहांगीपुरी में हुई हिंसा पर पुलिस ने अपनी आरंभिक जांच रिपोर्ट गृह मंत्रालय को सौंप दी है। रिपोर्ट के अनुसार पूरे मामले में अब तक 24 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जिसमें 3 नाबालिग भी शामिल हैं। इसके अलावा दिल्ली पुलिस ने यह भी कहा है कि आपराधिक षडयंत्र की वजह से दंगे हुए ।

रिपोर्ट में क्या कहा गया

सूत्रों ने बताया है कि दिल्ली पुलिस ने साफ तौर पर यह कहा है कि जहांगीरपुरी में षडयंत्र के तहत दंगे हुए है। इसका मतलब साफ है कि पुलिस का मानना है कि हनुमान यात्रा के दौरान हुई साम्प्रदायिक हिंसा कोई अचानक होने वाली घटना नहीं थी बल्कि सोची-समझी साजिश थी। इसीलिए पुलिस ने अपनी रिपोर्ट में इसे आपराधिक षड्यंत्र कहा है। रिपोर्ट में पुलिस ने यह भी बताया कि आरोपियों पर आपराधिक षड्यंत्र की धारा इसलिए लगाई गई जिससे मामले की बड़े नजरिए से जांच हो सके। और आपराधिक षडयंत्र का खुलासा हो सके। इसके अलावा रिपोर्ट में पुलिस ने यह बताया है कि अब तक क्या-क्या
एहतियाती कदम उठाए गए हैं।

सोनू उर्फ युनूस गिरफ्तार

इस बीच  फिरोजी कुर्ते में गोली चलाने वाले सोनू उर्फ यूनुस को कल पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। सोनू जहांगीरपूरी सी ब्लॉक का ही रहने वाला है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि इस की पुलिस कस्टडी की मांग की जाएगी क्योंकि उसके पास जो हथियार मिला है उसकी डिटेल लेनी है कि वह बंदूक उसको किसने दिलवाई थी। इसके अलावा पुलिस मुख्य आरोपी अंसार और असलम के कॉल डिटेल की जांच कर रही है। इन दोनों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

14 टीमें कर रही हैं जांच

पूरे मामले पर दिल्ली पुलिस कमिश्नर राकेश अस्थाना ने सोमवार को प्रेस कांफ्रेंस की थी। उन्होंने मामले की जांच के सिलसिले में कहा था कि  क्राइम ब्रांच ने 14 टीमें बनाई हैं। और सभी टीमें एक्टिव हो गई है। जो पूरे मामले की जांच कर रही हैं। इस बीच पुलिस ने तीन फायरआर्म्स और 5 तलवारें जब्त की हैं। अस्थाना ने कहा कि हम सोशल मीडिया पर भी नजर रख रहे हैं। कुछ लोग गलत जानकारी दे रहे हैं जिसकी वजह से माहौल नहीं सुधरता है । ऐसे लोगों के खिलाफ भी उचित कार्यवाही होगी। जनता अफवाहों पर ध्यान न दे। 

End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

ASEAN देशों के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाएगा भारत, युवाओं के लिए ‘डिफेंस यूथ ब्रिज’ का प्रस्ताव

ASEAN देशों के साथ रक्षा सहयोग बढ़ाएगा भारत, युवाओं के लिए ‘डिफेंस यूथ ब्रिज’ का प्रस्ताव

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में मुंबई पुलिस एक्टिव, अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

NCP नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या मामले में मुंबई पुलिस एक्टिव, अनमोल बिश्नोई की कस्टडी के लिए महाराष्ट्र सरकार से किया संपर्क

'वाराणसी की दोनों सीटें और नागपुर में क्यों हारी BJP, प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत'...कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार

'वाराणसी की दोनों सीटें और नागपुर में क्यों हारी BJP, प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत'...कांग्रेस का पीएम मोदी पर पलटवार

आज की ताजा खबर, 29 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमेरिका ने सहयोगी देशों को ईरान पर संभावित हमले के लिए तैयार रहने को कहा, राजा भैया को जान से मारने की धमकी...कांग्रेस बोली- प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत

'रिजीम चेंज' के लिए हिंसा की तो UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार ने सख्त की चरित्र सत्यापन की नीति

'रिजीम चेंज' के लिए हिंसा की तो UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार ने सख्त की चरित्र सत्यापन की नीति