IRCTC Trains Cancelled List, Jan 12: आज कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द रहेंगी, यहां देखें पूरी लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 12, 2022, 06:00 AM IST

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 12 January 2022: सर्दियों में कोहरे की वजह से भारतीय रेलवे ने कई ट्रेनों को रद्द कर दिया है। यहां देखिए पूरी लिस्ट कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द रहेंगी।

IRCTC Trains Cancelled List, Jan 12: आज कौन-कौन सी ट्रेनें रद्द रहेंगी, यहां देखें पूरी लिस्ट

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 12 January 2022: सर्दियों के मौसम के दौरान कोहरे के कारण और परिचालन कारणों से भारतीय रेलवे ने हाल ही में 740 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है और आंशिक रूप से 33 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया है। रद्द की गई ट्रेनों में बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, पश्चिम बंगाल और असम के बीच चलने वाली ट्रेनें हैं। दिसंबर 2021 में, पश्चिम रेलवे ने सर्दियों के मौसम के दौरान 28 फरवरी, 2022 तक महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश और गुजरात के बीच 6 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों को रद्द करने की घोषणा की थी।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से इन ट्रेनों के वास्तविक आगमन-प्रस्थान और कैंसिल ट्रेनों की डिटेल प्राप्त करने के लिए https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप पर जाने का आग्रह किया है।

 कैंसिल की गई ट्रेनों की पूरी लिस्ट ऐसे करें चेक

  1. https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं और यात्रा की तारीख चुनें
  2. स्क्रीन के टॉप पैनल पर Exceptional Trains को सेलेक्ट करें और रद्द की गई ट्रेनों (Cancelled Trains)पर क्लिक करें
  3. टाइम, रूट और अन्य डिटेल के साथ ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखने के लिए पूर्ण (Fully) या आंशिक (Partially) विकल्प को सेलेक्ट करें।   

राष्ट्रीय ट्रांसपोर्टर के अनुसार, अगर आपने आईआरसीटीसी के जरिये टिकट बुक किया है, तो आपको ई-टिकट रद्द करने की आवश्यकता नहीं है अगर आपकी ट्रेन रेलवे द्वारा रद्द कर दी गई है तो आपका टिकट ऑटोमेटिक रद्द हो जाएगा और आपको आपके बैंक अकाउंट में 3 से 7 दिनों में पैसे वापस हो जाएंगे। लेकिन अगर आपने पीआरएस काउंटर से टिकट बुक किया है, तो आपको पीआरएस काउंटर पर जाकर और संबंधित फॉर्म भरकर जमा करना होगा।

End of Article