IRCTC Trains Cancelled List, 04 Feb: यात्रीगण ध्यान दें, आज भी रद्द हैं कई ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2022, 06:00 AM IST

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 04 February 2022: ठंड और कोहरे का कहर बरकरार है। जिसके चलते भारतीय रेलवे ने आज भी कई ट्रेनों को रद्द किया है, सफर पर निकलनें से पहले यहां देखें पूरी लिस्ट।

IRCTC Trains Cancelled List, 04 Feb: यात्रीगण ध्यान दें, आज भी रद्द हैं कई ट्रेनें, यहां देखें पूरी लिस्ट

IRCTC Railway Train Cancelled List Today, 04 February 2022: ठंड और कोहरे कोहरे का सितम बरकरार है। इसका असर ट्रेनों की आवाजाही पर पड़ रहा है। इसकी वजह से भारतीय रेलवे को ट्रेनों को रद्द करना पड़ रहा है। आज भी कई ट्रेनों को रद्द किया गया है। यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम समेत उत्तर भारत से चलने वाली ट्रेनें प्रभावित हुई हैं अगर आप ट्रेन से सफर करने जा रहे हैं तो पहले पता कर लें कि आपकी ट्रेन कैंसिल तो नहीं है। आज 408 ट्रेनों को कैंसिल किया गया है। 02 ट्रेनों को रिशेड्यूल किया गया है। 15 ट्रेनों को डायवर्ट किया गया है। 

रेलवे ने आज कौन-कौन सी ट्रेनों को रद्द किया है। इसके बारे में जानने के लिए वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes या NTES ऐप की मदद ले सकते हैं, जहां आपको ट्रेन नंबर डालने पर ट्रेनों के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। इसके अलावा आप पूरी तरह या आंशिक तौर पर रद्द ट्रेनों की लिस्ट भी देख सकते हैं

ऐसे देखें कैंसिल ट्रेनों की पूरी लिस्ट 

  1. सबसे पहले enquiry.indianrail.gov.in/mntes/ पर जाएं।
  2. अब आपको स्‍क्रीन पर दाईं ओर टॉप पैनल पर Exceptional Trains लिखा दिखाई देगा, जहां आपको क्लिक करना है। इसे क्लिक करते ही आपके पास कई विकल्‍प आएंगे, जिनमें से एक रद्द की गई ट्रेनों (Cancelled Trains) का विकल्‍प भी होगा, अगर आपको रद्द ट्रेनों की लिस्‍ट देखनी है तो इस पर क्लिक करें।
  3. ट्रेनों की पूरी लिस्ट देखने के लिए पूर्ण (Fully) या आंशिक (Partially) विकल्प को चुनें और इस पर क्लिक करें।
  4. इसके बाद आपके स्‍क्रीन पर रद्द, रिश‍ेड्यूल और डायवर्ट ट्रेनों की लिस्‍ट सामने आ जाएगी, जिससे आप अपनी जरूरत के हिसाब से जानकारी हासिल कर सकते हैं।

गौर हो कि कैंसिल, रिश‍ेड्यूल और रूट चेंज से जुड़ी जानकारी लगातार अपडेट होती रहती हैं, इसलिए इस संख्‍या में बदलाव भी हो सकता है, तो आप सही और सटीक जानकारी के लिए वेबसाइट जरूर देखें।

End of Article