Adhir Ranjan Sorry: मुझसे चूक हुई,चूक हुई, बवाल होने पर अधीर रंजन का बयान, कहा राष्ट्रपति से माफी मांगने को तैयार-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 28, 2022, 03:37 PM IST

Adhir Ranjan Comment Update: राष्ट्रपति को लेकर कांग्रेस नेता अधीर रंजन की अशोभनीय टिप्पणी के बाद जारी विवाद के बीच अब उनका ताजा बयान सामने आया है।

Adhir Ranjan Sorry: मुझसे चूक हुई,चूक हुई, बवाल होने पर अधीर रंजन का बयान, कहा राष्ट्रपति से माफी मांगने को तैयार-Video

Adhir Ranjan Comment on President: विजय चौक पर बुधवार को कांग्रेस सांसदों के साथ धरने पर बैठे अधीर रंजन चौधरी ने मीडिया से बातचीत में कहा कि 'धरना देंगे। मार्च करेंगे। अभी बहुत कुछ करना बाकी है। राष्ट्रपति भवन आज भी जाने की कोशिश करेंगे, हिंदुस्तान की राष्ट्रपत्नी जी सबके लिए हैं, हमारे लिए क्यों नहीं?'

अधीर रंजन की इस टिप्पणी के बाद संसद से लेकर बाहर कर भारी बवाल मचा हुआ है, वहीं जारी विवाद के बीच अधीर रंजन इस मामले पर कह रहे हैं कि मैं बंगाली हूं और हिंदी बोलने में उनसे कुछ त्रुटियां हो जाती हैं।

वहीं कांग्रेस नेता अधीर रंजन अपने ताजा बयान में कह रहे हैं कि मेरे से चूक हुई...चूक हुई....चूक हुई... आप मेरा वीडियो देखो पहले मैंने सही बोला है लेकिन फिर स्लिप ऑफ टंग हो गया....

वहीं अधीर रंजन कह रहे हैं वो राष्ट्रपति से भी माफी मांगने के लिए तैयार हैं और इसके लिए महामहिम से समय मांगा है वो जब समय देंगी तो सारी मीडिया को बुलाकर वो माफी मांगने को तैयार हैं।

आपत्तिजनक बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने

वहीं इससे पहले राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बारे में कांग्रेस नेता अधीर रंजन के आपत्तिजनक बयान के बाद भाजपा और कांग्रेस आमने-सामने हैं। गुरुवार को लोकसभा में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस और अधीर रंजन पर तीखा हमला बोला। भाजपा ने सोनिया गांधी और कांग्रेस नेता दोनों से माफी की मांग की है। बताया जा रहा है कि लोकसभा में सोनिया गांधी और स्मृति ईरानी के बीच तीखी बहस हुई। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का कहना है कि कांग्रेस अध्यक्ष का अंदाज धमकी भरा था और उन्होंने हमारी एक सांसद को 'यू डोंट टॉक टू मी' कहा।  

End of Article