Kartavyapath : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज सेंट्रल विस्टा एवेन्यू का उद्घाटन करने वाले हैं। और कल यानि शुक्रवार से कर्तव्य पथ आम लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही इंडिया गेट पर नेताजी की प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। इससे पहले इंडिया गेट पर नेताजी का होलोग्राम लगाया गया था, जिसकी ऊंचाई 28 फीट है। आप समझ सकते हैं कि ये कितना ऐतिहासिक मौका है। राजपथ नाम हम कई दशकों से सुनते आ रहे हैं, बिना ये सोचे-समझे कि ये नाम गुलामी की निशानी है। मगर, अब गुलामी की याद दिलाता ये नाम इतिहास बन गया है और आने वाले युग का इतिहास कर्तव्यपथ पर लिखा जाएगा।
इस उद्घाटन के अगले ही दिन यानि 9 सितंबर से आम लोगों के लिए कर्तव्यपथ खोल दिया जाएगा। आपको बता दें कि इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक कर्तव्यपथ के दोनों तरफ के क्षेत्र को सेंट्रल विस्टा कहते हैं इस क्षेत्र में राष्ट्रपति भवन, नॉर्थ ब्लॉक, साउथ ब्लॉक, रेल भवन, संसद भवन, कृषि भवन, निर्माण भवन, उद्योग भवन, रक्षा भवन, राष्ट्रीय संग्रहालय, राष्ट्रीय अभिलेखागार, बीकानेर हाउस, हैदराबाद हाउस समेत कई सरकारी इमारतें हैं।
तो राजपथ अब कर्तव्यपथ में बदल चुका हैं। राजपथ से कर्तव्यपथ बनने के दौरान क्या-क्या बदलाव हुआ। केवल राजपथ ही नहीं, लुटियन दिल्ली में इनके नाम भी बदल चुकी है मोदी सरकार
कर्तव्यपथ में क्या ?
- 422 नई लाल ग्रेनाइड पत्थर की बेंच
- 16 किमी. लाल ग्रेनाइट से बना वॉक-वे
- 94,000 स्कवॉयर मी. में लाल ग्रेनाइट
- 3,60,809 वर्ग मी. ग्रीन एरिया
- 4नए अंडरपास
- 50 बसों की पार्किंग
- 1000 कारों की पार्किंग
- 3.2 किमी. राष्ट्रपति भवन-इंडिया गेट सड़क
- 114 साइन बोर्ड
राजपथ TO कर्तव्यपथ
- 74 ऐतिहासिक पोल
- 900 लाइट्स पोल
- 400 पार्किंग बेंच
- 150 डस्टबिन
- 101 एकड़ लॉन में नई घास
- 650 नए साइनेज
सेंट्रल विस्टा एवेन्यू
- 19 महीने बाद खुलेगा कर्तव्यपथ
- घूमने आए लोग शॉपिंग कर पाएंगे
- 5 वेंडिंग जोन बनाए, 40 वेंडर होंगे
- छोटी बास्केट में सामान बेचेंगे वेंडर
- 8-8 दुकानों के दो ब्लॉक तैयार किए
- हर राज्य का फूड स्टॉल बनाया गया
- 19 एकड़ में फैली नहर पुनर्विकसित
- नहर पर 16 नए पुल बनाए गए
- कृषि भवन, वाणिज्य भवन के पास बोटिंग
- पार्किंग लॉट में 1125 गाड़ी पार्किंग की व्यवस्था
- 74 ऐतिहासिक लाइट्स पोल्स, चेन लिंक्स रिस्टोर
- 900 नए लाइट पोल्स भी लगाए गए
- 3.90 लाख वर्ग मीटर का ग्रीन एरिया
- टहलने के लिए 15.5 किमी लंबा रास्ता तैयार
- 24 घंटे करीब 80 पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे
सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट में क्या?
- इंडिया गेट से राष्ट्रपति भवन तक
- राजपथ के दोनों ओर का क्षेत्र
- मोदी सरकार ने विकसित किया
- नए संसद भवन का निर्माण
- त्रिकोण आकार में संसद
- संसद क्षेत्र 64500 वर्ग मी.
- 1224 सांसदों की जगह
- लोकसभा में 888 सांसद
- राज्यसभा में 384 सांसद
- हर सांसद के लिए ऑफिस
- प्रधानमंत्री का आवास
- पीएम के लिए नया साउथ ब्लॉक
- उपराष्ट्रपति का आवास
- अनुमानित लागत 13450 करोड़
सेंट्रल विस्टा में खास क्या है?
- 19 एकड़ क्षेत्र में है
- नहर का पुनर्विकास
- 16 पुलों का निर्माण
- बोटिंग की सुविधा
- 1125 गाड़ियों की पार्किंग
- इंडिया गेट के पास भी पार्किंग
- 35 बसों के लिए पार्किंग
- 74 लाइट पोल्स री-स्टोर
- चेन लिंक्स रिस्टोर
- 900+ नए लाइट पोल
- 3.90 लाख वर्ग मी ग्रीन एरिया
- सैर पथ 15.5 किमी लंबा
- सैर पथ पर रेड ग्रेनाइट
सेंट्रल विस्टा की खास बातें
- विजय चौक से इंडिया गेट तक
- ग्रीन एरिया-3.90 लाख वर्ग मीटर
- 19 एकड़ का नहर पुनर्विकसित
- 16 पुल बनाए गए
- लोगों के लिए बोटिंग की सुविधा
- पार्किंग लॉट बनाया गया
- 1,125 गाड़ियों की पार्किंग
- 35 बसों के लिए पार्किंग
- 15.5 km लंबा फुटपाथ
- रेड ग्रेनाइट से बना फुटपाथ
- 74 ऐतिहासिक लाइट पोल्स
- 900 से ज्यादा नए लाइट पोल्स
- हर राज्य के फूड स्टॉल
- चौबीसों घंटे कड़ी सुरक्षा
- पुलिस,सिक्योरिटी गार्ड तैनात
- 5 वेंडिंग जोन बनाए गए
- हर जोन में 40 वेंडर
- इंडिया गेट के पास 2 ब्लॉक
- हर ब्लॉक में 8 दुकानें
फिलहाल, कुछ हिस्से को ही अभी आम लोगों के लिए खोला जा रहा है, बाक़ी हिस्सों को पुनर्निर्माण पूरा होने पर खोला जाएगा। वहीं पीएम मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा का अनावरण भी करने वाले हैं।

