नई दिल्ली: झारखंड के देवघर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक निजी अस्पताल में एक नवजात का जन्म हुआ, जिसे डॉक्टरों ने बाद में मृत घोषित कर दिया। गुस्साए मरीजों में अस्पताल में तोड़-फोड़ की और स्वास्थ्यकर्मियों से मारपीट की।
'आज तक' की खबर के अनुसार, बाद में किसी तरह मामले को शांत कराया गया। मृत बच्चे को परिवार वाले घर ले गए और अंतिम संस्कार की तैयारियां करने लगे। इसी दौरान जब बच्चे को दफनाया जाने लगा तो वो रोने लगा। इसके बाद बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
End of Article

