27 May History: देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन, जानिये और क्‍या हुआ आज

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 27, 2021, 05:30 AM IST

Aaj Ka Itihas, 27 May: स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने के बाद आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के तौर पर जवाहरलाल नेहरू की उपलब्धियों से इतिहास भरा पड़ा है। जानिए क्या है आज का इतिहास।

27 May History: देश के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन, जानिये और क्‍या हुआ आज

नई दिल्ली : इतिहास एक दिन में नहीं बनता, लेकिन किसी एक दिन की बड़ी घटना इतिहास में एक बड़ा मोड़ ले आती है। आज 27 मई का यह दिन कहने को तो साल के बाकी दिनों की तरह एक साधारण सा 24 घंटे का दिन ही है, लेकिन इस दिन के नाम पर इतिहास में कई बड़ी घटनाएं दर्ज हैं। भारत के इतिहास की बात करें तो देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन आज ही के दिन हुआ था। स्वतंत्रता संग्राम में अग्रणी भूमिका निभाने के बाद आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री के तौर पर जवाहरलाल नेहरू की उपलब्धियों से इतिहास भरा पड़ा है।

जवाहरलाल नेहरू ने राजनीतिक जीवन के व्यस्ततम और संघर्षपूर्ण दिनों में लेखन के लिए समय निकाला और जेल के नीरस प्रवास को भी सृजनात्मक बना लिया। उनकी रचनाएं उन्हें एक संवेदनशील साहित्यकार और एक विद्वान इतिहासकार के रूप में पेश करती हैं। 'पिता के पत्र' के रूप में संकलित बेटी इंदिरा गांधी को लिखे उनके पत्रों में कुदरत के प्रति लगाव और देश-दुनिया के सरोकारों के प्रति एक दृष्टि विकसित कर सकने की चिंता देखी जा सकती है।

उनकी लिखी किताब 'डिस्कवरी ऑफ इंडिया' ने सफलता के नये प्रतिमान स्थापित किए और इसके आधार पर बने 'भारत एक खोज' धारावाहिक ने इसे घर घर तक पहुंचा दिया। उनकी आत्मकथा 'एन आटोबायग्राफी' में उन्होंने अपने जीवन की कहानी का सुंदर शब्दों में वर्णन किया। इन पुस्तकों के अतिरिक्त 'जवाहरलाल नेहरू स्मारक निधि' ने उनके व्याख्यान, लेख और पत्रों को संग्रहित कर 'जवाहरलाल नेहरू वांग्मय' का हिंदी और अंग्रेजी में प्रकाशन किया है।

देश दुनिया के इतिहास में आज की तारीख में दर्ज अन्य घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:-

1703 : सेंट पीटर्सबर्ग की स्थापना। रूस के इतिहास में इस शहर का खास महत्व है और इसे 1917 की महान रूसी क्रांति के गवाह के तौर पर विशेष पहचान मिली।
1813: अमेरिका ने फोर्ट जार्ज, कनाडा पर कब्जा किया।
1895: ब्रिटिश अविष्कारक बर्ट एक्रेस ने फिल्म कैमरा/प्रोजेक्टर का पेटेंट कराया।
1908: मौलाना हकीम नुरूद्दीन अहमदिया मुस्लिम समुदाय के पहले खलीफा बने।
1921: ब्रिटेन के नियंत्रण के 84 बरस बाद अफगानिस्तान को संप्रभुता मिली।
1927 : चीन के गृह युद्ध में जापानी सेना का दखल।
1941 : जर्मन जंगी जहाज बिस्मार्क को ब्रिटिश नौसेना ने डुबोया।
1948 : महात्मा गांधी की हत्या का मुकदमा शुरू।
1951 : बम्बई :अब मुंबई: में तारापोरवाला मछली घर का उद्घाटन। आज यह मछलियों के एक बड़े संग्रह के तौर पर विख्यात है। यहां देश दुनिया की बहुत सी प्रजातियों की मछलियां और अन्य समुद्री जीव रखे गए हैं।
1957 : कॉपीराइट विधेयक को मंजूरी दी गई। इसे 21 जनवरी 1958 को लागू किया गया।
1964 : आजाद भारत के प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का निधन।
1977 : पैन एम और केएलएम के दो विमान टकराए, 582 की मौत।
1980 : दक्षिण कोरियाई पुलिस ने जन आंदोलन को कुचला, 2000 की मौत।
1991 : आस्ट्रिया के बोइंग विमान में धमाका, 223 मरे।
1994 : रूसी मूल के उपन्यासकार अलेक्सांदर सोलज़ेनित्सिन की 20 वर्ष तक अमेरिका में निर्वासित जीवन बिताने के बाद रूस में घर वापसी।
2006 : हॉलीवुड की चार फिल्मों में सुपरमैन की भूमिका निभाने वाले क्रिस्टोफर रीव घोड़े से गिरे। गर्दन से नीचे के हिस्से में पक्षाघात।
1997 : केवल महिलाओं का पहला दल उत्तरी ध्रुव पर पहुंचा। दल में 20 ब्रिटिश महिलाएं।
2006 : इंडोनेशिया में भीषण भूकंप, 6,600 की मौत।
2020 : देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6,000 से ज्यादा नये मामले सामने आने के साथ संक्रमित लोगों की संख्या 1.5 लाख से ज्यादा हो गयी । हालांकि संक्रमण से ठीक होने की दर भी बढ़कर 42 प्रतिशत से अधिक हो गयी, जबकि मरने वालों का आंकड़ा 4,337 तक पहुंच गया।
 


















End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

आज की ताजा खबर, 29 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमेरिका ने सहयोगी देशों को ईरान पर संभावित हमले के लिए तैयार रहने को कहा, राजा भैया को जान से मारने की धमकी...कांग्रेस बोली- प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत

आज की ताजा खबर, 29 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज़ लाइव: अमेरिका ने सहयोगी देशों को ईरान पर संभावित हमले के लिए तैयार रहने को कहा, राजा भैया को जान से मारने की धमकी...कांग्रेस बोली- प्रवचनमंत्री जी को आत्मविश्लेषण की जरूरत

'रिजीम चेंज' के लिए हिंसा की तो UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार ने सख्त की चरित्र सत्यापन की नीति

'रिजीम चेंज' के लिए हिंसा की तो UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, योगी सरकार ने सख्त की चरित्र सत्यापन की नीति

'स्पीड, स्केल-कनेक्टिविटी बनी UP की पहचान', CM योगी ने की 'डबल इंजन' सरकार की तारीफ, अखिलेश पर हमला

'स्पीड, स्केल-कनेक्टिविटी बनी UP की पहचान', CM योगी ने की 'डबल इंजन' सरकार की तारीफ, अखिलेश पर हमला

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी मामला: सुप्रीम कोर्ट से संजय राउत ने मांगी बिना शर्त माफी, अदालत ने 17 नवंबर को व्यक्तिगत पेशी का दिया निर्देश

CJI सूर्यकांत पर टिप्पणी मामला: सुप्रीम कोर्ट से संजय राउत ने मांगी बिना शर्त माफी, अदालत ने 17 नवंबर को व्यक्तिगत पेशी का दिया निर्देश

UP MLC Poll Result: 11 में से अब तक 9 सीटों के आए परिणाम, BJP-सपा के खाते में आईं कौन-कौन सी सीटें

UP MLC Poll Result: 11 में से अब तक 9 सीटों के आए परिणाम, BJP-सपा के खाते में आईं कौन-कौन सी सीटें