Hindi Samachar News, 19 जून: मिल्खा सिंह का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार, एके शर्मा को मिली जिम्मेदारी

देश
Updated Jun 19, 2021 | 19:12 IST | टाइम्स नाउ डिजिटल

Hindi Samachar, News, 19 जून : मिल्‍खा सिंह का अंतिम संस्‍कार चंडीगढ़ में किया गया। पद्म श्री मिल्‍खा सिंह का शुक्रवार रात 11:30 बजे निधन हुआ था। पढ़ें प्रमुख खबरें।

Hindi Samachar
19 जून की बड़ी और प्रमुख खबरें 

India News in Hindi 19th June: भारत और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल का आज दूसरा दिन है। पहले दिन बारिश की वजह से खेल नहीं हो पाया। वहीं दिग्गज एथलीट मिल्खा सिंह का आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। इसके अलावा भारतीय जनता पार्टी के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने राज्य में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिये प्रदेश में शनिवार को एक उपाध्यक्ष एवं दो प्रदेश सचिवों को नियुक्त किया है। पूर्व नौकरशाह एवं मऊ से विधान परिषद सदस्य ए के शर्मा को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है। देश-दुनिया की प्रमुख खबरों के साथ यहां पढ़ें खेल एवं मनोरंजन जगत के आज (शनिवार, 19 जून) के प्रमुख समाचार:-

राजकीय सम्‍मान के साथ पंचतत्‍व में विलीन हुए मिल्‍खा सिंह

भारत के महानतम एथलीट्स में से एक मिल्‍खा सिंह शनिवार को राजकीय सम्‍मान के साथ पंचतत्‍व में विलीन हुए। मिल्‍खा सिंह का अंतिम संस्‍कार चंडीगढ़ में किया गया। पद्म श्री मिल्‍खा सिंह का शुक्रवार रात 11:30 बजे निधन हुआ था। वह कोविड के बाद की समस्‍याओं से जूझ रहे थे। पढ़ें पूरी खबर

उत्तर प्रदेश बीजेपी के उपाध्यक्ष बने MLC अरविंद कुमार शर्मा, PM मोदी के है करीबी

उत्तर प्रदेश से बड़ी खबर आई है। उत्तर प्रदेश भाजपा ने विधान परिषद सदस्य (MLC) और पूर्व IAS अरविंद कुमार शर्मा को पार्टी की प्रदेश इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। एके शर्मा ने जब भाजपा ज्वॉइन की थी तभी से अटकलें लग रही थी कि उन्हें यूपी में बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। पढ़ें पूरी खबर

24 जून को जम्मू-कश्मीर सर्वदलीय बैठक पर है सबकी निगाह, कोई खास वजह

24 जून को केंद्र सरकार ने जम्मू-कश्मीर के सभी दलों को बातचीत के लिए बुलाया है। मीटिंग का एजेंडा अभी सार्वजनिक नहीं है लेकिन बताया जा रहा है कि चुनावी प्रक्रिया पर बातचीत हो सकती है। पढ़ें पूरी खबर

मुस्लिम बुजुर्ग से पिटाई का केस: उम्‍मेद पहलवान दिल्‍ली से गिरफ्तार, पीड़‍ित के साथ किया था फेसबुक लाइव

गाजियाबाद के लोनी इलाके में मुस्लिम बुजुर्ग की पिटाई के मामले में पुलिस ने उम्‍मेद पहलवान को गिरफ्तार किया है। उस पर पीड़ि‍त को साथ लेकर फेसबुक लाइव करने और गलत जानकारी देने का आरोप है। पढ़ें पूरी खबर

'अपनी ताकत कम करने का सवाल ही नहीं', भारत-चीन तनाव के बीच बोले IAF चीफ, अगले दौर की वार्ता के दिए संकेत

पूर्वी लद्दाख में LAC पर चीन से तनाव के बीच वायुसेना प्रमुख ने कहा कि एक साल पहले हमारी जो क्षमता थी, आज उससे कहीं अधिक है। उन्‍होंने यह भी कहा कि अगले दौर की वार्ता को लेकर बातचीत चल रही है। पढ़ें पूरी खबर

Milkha Singh ने बायोपिक Bhaag Milkha Bhaag के लिए ली थी 1 रु फीस, जानें क्यों बेहद खास था वो एक रुपए का नोट

भारत महान फर्राटा धावक मिल्खा सिंह के निधन की खबर से देश को गहरा सदमा लगा है। मशहूर हस्तियां एक फिल्म निर्माता को उनके जीवन पर बायोपिक बनाने की अनुमति देते समय मोटी रकम वसूलती हैं। हालांकि मिल्खा सिंह के साथ ऐसा नहीं था! पढ़ें पूरी खबर

WTC Final: आखिर काली पट्टी बांधकर क्‍यों खेल रही है टीम इंडिया? जानिए अहम वजह

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का आगाज हो गया है, जिसमें भारतीय टीम और न्यूजीलैंड आमने-सामने हैं। शनिवार को न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर भारत को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। लेकिन आपने मैच शुरू होते ही गौर किया होगा कि भारतीय खिलाड़ी काली पट्टी बांधकर खेल रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

Times Now Navbharat पर पढ़ें India News in Hindi, साथ ही ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें गूगल न्यूज़ पर फॉलो करें ।

अगली खबर