West Bengal: उत्तर भारत उबल रहा गर्मी से, पश्चिम बंगाल में आंधी-बारिश का कहर, 3 की मौत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 1, 2022, 04:13 PM IST

Heavy rain in West Bengal: पश्चिम बंगाल में बारिश से जुड़ी घटनाओं में 3 लोगों की मौत हो गई पुलिस ने संडे को यह जानकारी दी।

West Bengal: उत्तर भारत उबल रहा गर्मी से, पश्चिम बंगाल में आंधी-बारिश का कहर, 3 की मौत

नई दिल्ली:  समूचा उत्तर और मध्य भारत भीषण गर्मी की चपेट में हैं और लोगों को मई-जून वाली गर्मी की अहसास अप्रैल के महीने में ही हो रहा है वहीं देश के कुछ राज्य ऐसे भी हैं जो बारिश और आंधी की मार से परेशान हैं, पश्चिम बंगाल का भी ऐसा ही हाल है,  शनिवार शाम कोलकाता सहित बंगाल के दक्षिणी जिलों में आंधी-तूफान के साथ तेज बारिश हुई।

गौर हो कि मौसम विभाग ने मई के पहले सप्ताह में चक्रवात के संकेत दिए हैं, मौसम विभाग के अनुसार इस समय दक्षिण बंगाल में दक्षिण-पश्चिमी हवा चल रही है, जो उत्तर प्रदेश से पश्चिम बंगाल तक गंगीय क्षेत्र में एक निम्न दबाव बना रही है।आंधी-तूफान के चलते कई इलाकों में पेड़ उखड़ गए पश्चिम बंगाल में ऐसी स्थिति को काल बैसाखी कहते हैं।

नंदीग्राम में बिजली गिरने से 1 महिला और उसके बेटे की मौत हो गई

पुलिस सूत्रों ने बताया कि पूर्व मेदिनीपुर जिले के नंदीग्राम में बिजली गिरने से 1 महिला और उसके बेटे की मौत हो गई वहीं खड़गपुर में बांस का गेट गिरने से एक शख्स की मौत हो गई। वहीं नदिया जिले में आंधी के कारण पेड़ की टहनी टूटकर गिरने से 62 साल के रवींद्रनाथ प्रमाणिक नामक एक व्यक्ति की मौत हो गई इसके अलावा एक अन्य व्यक्ति आंधी की चपेट में आकर घायल भी हो गया।

बीरभूम, मुर्शिदाबाद, दुर्गापुर व बर्धमान जिले में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई

लूरघाट में तेज आंधी तूफान की वजह से कई गांवों में भारी नुकसान पहुंचा है, पूर्व बर्धमान जिले के कटवा-अजीमगंज शाखा में रेल पटरी के उपर ओवरहेड तार पर पेड़ की टकनी गिरने की वजह से ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं।मगर कोलकाता व इसके आसपास के जिलों हावड़ा, उत्तर 24 परगना, दक्षिण 24 परगना व हुगली में हल्की बारिश हुई है विभिन्न जिलों में शनिवार को आसमान में काले बादल छाए रहे, बीरभूम, मुर्शिदाबाद, दुर्गापुर व बर्धमान जिले में भी तेज हवा के साथ बारिश हुई।

End of Article