Gurugram : गुरुग्राम में 3 मंजिला इमारत गिरी, 1 की मौत, राहत कार्य जारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 19, 2021, 07:03 AM IST

स्थानीय युवक पवन ने बताया कि एक कंपनी इस इमारत का इस्तेमाल गोदाम के रूप में करती थी। इमारत की हालत अच्छी नहीं थी। यह घटना जिस समय हुई उस समय इमारत में कुछ मजदूर थे। 

Gurugram : गुरुग्राम में 3 मंजिला इमारत गिरी, 1 की मौत, राहत कार्य जारी

गुरुग्राम : गुरुग्राम के खावसपुर इलाके में रविवार रात एक तीन मंजिला इमारत के गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। इमारत के मलबे में दो लोगों के फंसे होने की आशंका है। एक व्यक्ति को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। डिप्टी कमिश्नर का कहना है कि घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है। डीसीपी राजीव देसवाल ने कहा, 'हमें इमारत गिरने की सूचना मिली। 

घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य जारी
जानकारी मिलने पर दमकल की गाड़ियां और पुलिस के लोग मौके पर रवाना हुए। घटनास्थल पर राहत एवं बचाव कार्य चलाया जा रहा है।' स्थानीय युवक पवन ने बताया कि एक कंपनी इस इमारत का इस्तेमाल गोदाम के रूप में करती थी। इमरात की हालत अच्छी नहीं थी। यह घटना जिस समय हुई उस समय इमारत में कुछ मजदूर थे। 

रात 7.30 बजे के करीब हुई घटना
बताया जा रहा है कि इमारत गिरने की यह घटना गत रात 7.30 बजे के करीब हुई। कुछ रिपोर्टों में यह भी कहा जा रहा है कि इमारत में छह लोग फंसे हुए हैं। समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक मानेसर के डिप्टी कमिश्नर वरुण सिंगला ने कहा कि इस इमारत में करीब 19 लोग रहते थे और जिस समय घटना हुई उस वक्त 14-15 लोग काम पर गए हुए थे। पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि इमारत किस वजह से गिरी इसका अभी पता नहीं चल सका है। 

'इमारत के निर्माण में खामी हो सकती है'
अधिकारियों को लगता है कि इमारत के निर्माण में ही कुछ खामी थी। उन्हें नहीं लगता कि बारिश की वजह से इमारत गिरी। अधिकारियों का कहना है कि अभी इसके बारे में स्पष्ट रूप से कुछ कहना जल्दबाजी होगी। हमारा ध्यान अभी पूरी तरह से राहत कार्य पर है। मुंबई के चेंबूर में भूस्खलन के कारण भारत नगर इलाके में कुछ झोंपड़ियों पर दीवार गिरने से 17 लोगों की मौत हो गई।

End of Article