गुरुग्राम: निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा ढहा, 2 को चोटें

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Aug 23, 2020, 12:22 AM IST

Flyover collapses in Gurugram: हरियाणा के गुरुग्राम में सोहना रोड पर एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा ढह गया। इस हादसे में 2 लोगों को चोट आई हैं।

गुरुग्राम: निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा ढहा, 2 को चोटें
Photo Credit: ANI

गुरुग्राम: हरियाणा के गुरुग्राम के सोहना रोड पर शनिवार रात को एक निर्माणाधीन फ्लाईओवर का एक हिस्सा ढह गया। हादसे पर हरियाणा के उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने कहा, 'सोहना रोड, गुरुग्राम में एलिवेटेड कॉरिडोर का स्लैब ढह गया। दो लोगों को चोटें आई हैं और दोनों अस्पताल में भर्ती हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) टीम, एसडीएम और नागरिक सुरक्षा टीम मौके पर हैं।'

सुभाष चौक से भोंडसी तक एलिवेटेड फ्लाईओवर बनाया जा रहा है। इसी फ्लाईओवर का एक बड़ा स्लैब सड़क पर गिर गया। इस हादसे के बाद जिला प्रशासन और राज्य सरकार के साथ-साथ फ्लाईओवर बनाने वाली कंपनी की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। 

End of Article