अगर ओलंपिक में जुमलों के लिए भी मेडल मिलता तो भारत में पदकों की झड़ी लग जाती: अभिषेक मनु सिंघवी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 30, 2021, 10:56 PM IST

टोक्यो ओलंपिक में अब तक भारत का प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा है। इस बहाने कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने मोदी सरकार पर हमला किया।

अगर ओलंपिक में जुमलों के लिए भी मेडल मिलता तो भारत में पदकों की झड़ी लग जाती: अभिषेक मनु सिंघवी

टोक्यो ओलंपिक चल रहा है। भारत ने अब तक सिर्फ एक पदक हासिल कर पाया है। इसी बीच कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने ओलंपिक के बहाने नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने ट्वीट किया कि अगर ओलंपिक में जुमलों के लिए भी मेडल मिलता तो भारत में पदकों की झड़ी लग जाती। हाल के कुछ ओलंपिक में भारत का रिकॉड बेहतर नहीं रहा है। 

भारतीय वेटलिफ्टर मीराबाई चानू ने टोक्यो ओलंपिक में महिलाओं के 49 किलो वर्ग में ऐतिहासिक सिल्वर मेडल अपने नाम किया। चानू वेटलिफ्टिंग में सिल्वर मेडल जीतने वाली भारत की पहली वेटलिफ्टर हैं।

End of Article