गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष हार्दिक पटेल का गणित ज्ञान, ट्रोल होने के बाद ट्वीट किया डिलीट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jul 12, 2020, 06:33 PM IST

Gujarat congress president Hardik Patel: हार्दिक पटेल ने कहा 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। इसके बाद वो जबरदस्त तरीके से ट्रोल हो गए।

गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष हार्दिक पटेल का गणित ज्ञान, ट्रोल होने के बाद  ट्वीट किया डिलीट

नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनाव में अभी दो साल का वक्त है। लेकिन कांग्रेस ने तैयारी शुरू कर दी है। उस क्रम में पार्टी कैडर्स में जान फूंकने के लिए हार्दिक पटेल को जिम्मेदारी दी गई है, यानि की गुजरात कांग्रेस की कमान अब उनके हाथ में है। इतनी बड़ी जिम्मेदारी संभालने के बाद वो बीजेपी पर निशाना साधते रहे और यह बताने की कोशिश की गुजरात मॉडल कम से कम खुशहाली का मॉडल नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने जो ट्वीट किया वो चर्चा के केंद्र में आ गया। 

इस ट्वीट की किया डिलीट
गुजरात कांग्रेस की कमान मिलने के बाद उन्होंने ट्वीट किया कि वो सोनिया गांधी जी और राहुल गांधी का आभार व्यक्त करते हैं। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए लड़ाई जारी रहेगी। गुजरात के विभिन्न मुद्दों पर ध्यान दिया जाएगा। यहां तक तो सबकुछ सही था। लेकिन वो आगे लिखते हैं कि 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस एक तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। हो सकता है कि वो दो तिहाई लिखने की कोशिश की होगी लेकिन एक तिहाई ही लिख पाए और उसके बाद जबरदस्त तरीके से ट्रोल हो गए। 

2017 में नहीं चल सका था जादू
2017 के गुजरात विधानसभा चुनाव में कांग्रेस जोरशोर के साथ प्रचार में उतरी कि मौजूदा सरकार लोगों की अपेक्षाओं पर खरा उतरने में कामयाबी नहीं रही है। उस समय हार्दिक पटेल के साथ साथ पाटीदार अमानत आंदोलन भी अपने चरम पर था।केंद्र सरकार ने 2016 में नोटबंदी के बाद 2017 में जीएसटी को ला दिया था और उसका गुजरात में बड़े पैमाने पर विरोध हो रहा था। कांग्रेस को यकीन था कि माहौल इस बार उनके पक्ष में है। लेकिन जब नतीजा सामने आया तो बीजेपी एक बार फिर आसानी से सरकार बनाने की स्थिति में थी। 





End of Article